07 अप्रैल मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल
न्यूज नजर। वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2083, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर 04.34 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ
मेष राशि : मानसिकता बदलने से स्थिति अनुकूल होगी। पारिवारिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। करियर में मेहनत के बावजूद आप को सफलता न मिलने से तनाव रहेगा।
वृषभ राशि : दिन मंगलकारी रहेगा। नए नियमों का पालन करेंगे। श्रेष्ठजनों से भेंट होगी। नई योजनाओं से लाभ होगा। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। संतान सुख मिलेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। कर्ज से मुक्त होने में समय लगेगा।
यह भी देखें : अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चली साइकिल
यह भी देखें : सीमा हैदर चाली कुआं पूजण रे
मिथुन राशि : आप चाहते हैं कि परिजन आपको प्रेम करें इसके लिए पहले आप को उन्हें प्रेम देना होगा, क्योंकि प्रकृति का नियम है जो बोया है वही निकलेगा। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होने के आसार हैं। महत्वपूर्ण कामों से लाभ के योग हैं।
कर्क राशि : कार्यस्थल पर आप के द्वारा किये कार्यों से सहकर्मियों को ईर्ष्या होगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। परिवार में उत्तरदायित्व की पूर्ति कर पाएंगे।
सिंह राशि : आप बहुत ज्यादा बोलते हैं अपने विचारों पर संयम रखें। संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। नौकरी करने वालों से अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेगा। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें, दोस्त बनेंगे।
कन्या राशि : जिंदगी में यह हुनर भी आजमाना चाहिये, जंग अगर अपनों से हो तो हार जाना चाहिए। अपनों से दूरियां खत्म करें। कार्यक्षमता में कमी आएगी। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। लोगों में आपकी पूछ-परख बढ़ेगी।
तुला राशि : अपने स्वभाव में नम्र और सहज बनें। नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे है। विरोधी आपकी छवि खराब करेंगे। परिवार के सदस्यों की प्रगति होगी। वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।
वृश्चिक राशि : आप की महत्वता लोगों को पता चलेगी। यश, सफलता मिलेगी। निर्माण कार्य में रुके काम पूरे होने के योग हैं। परिवार में किसी चिंताजनक मुद्दों पर चर्चा होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
धनु राशि : कारोबार में विश्वासप्रद वातावरण रहेगा। नौकरी में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में कार्य की प्रशंसा होगी। किसी सरकारी कार्य के न होने से व्याकुल रहेंगे। पिता का मार्गदर्शन मिलेगा।
मकर राशि : आपके महत्व को स्वीकार किया जाएगा। सुखद एवं सफल यात्रा के योग बनेंगे। योग्यता, अनुभवों का लाभ मिलेगा। परिवार में समस्या रह सकती है।
कुंभ राशि : नौकरी के लिए बेहतर प्रस्ताव आयेंगे। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। सुख साधनों में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय में वृद्धि होगी।
यह भी देखें : अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चली साइकिल
यह भी देखें : सीमा हैदर चाली कुआं पूजण रे
मीन राशि : आपकी अपनी जिद के कारण आप अपना नुकसान कर बैठेंगे। बहनों से अनबन हो सकती है। पारिवारिक चिंता से मन खिन्न रहेगा। अधिक खर्च न करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। प्रेम-प्रसंग के चलते मन प्रसन्न रहेगा।
%20(4).jpeg)



Comments
Post a Comment