पेट्रोल भरते समय बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी
अजमेर। शहर में पेट्रोल पम्पों पर लापरवाही से हादसे का सिलसिला जारी है। इस बार आगरा गेट जयपुर रोड स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर बाइक में आग लगने का मामला सामने आता है।
सूत्रों के मुताबिक गत 27 नवम्बर को आगरा गेट स्थित इंडियन ऑयल के फ्रेंड्स पेट्रोलियम पर एक ग्राहक बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए आया। इसी दौरान बाइक ने आग पकड़ ली। इससे पेट्रोल पंप स्टाफ सहित ग्राहकों में हड़कम्प मच गया। कुछ अपनी जान बचाने के लिए दूर भागे तो कुछ लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। बाद में जैसे तैसे अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। इससे बड़ी तबाही टल गई।
मालूम हो कि कम्पनी ने फिलहाल यह पम्प एडहॉक बेस पर संचालन के लिए दे रखा है। इससे पहले भी अजमेर में पेट्रोल पंपों पर कई हादसे हो चुके हैं।


Comments
Post a Comment