29 मार्च रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल



न्यूज नजर। चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2083, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 07.46 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ


मेष राशि : कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अटकले आ सकती है। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता सतर्क रहें। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।


वृषभ राशि : आप के अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते है। कार्यस्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें। योजनाएं अधूरी रहेगी।


मिथुन राशि : मनोरंजन का वक्त नहीं है, अपना ध्यान अपने करियर पर दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पायेंगे। लाभकारी अवसर आज मिल सकते है। वाहन सुख संभव है।



कर्क राशि : आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे है। आप की मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनायें। जीवनसाथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ होगा। सोने चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।

यह भी देखें : अब सेटटॉप बॉक्स के बिना चलेगा टेलीविजन

यह भी देखें : मोदी की मिमिक्री करना टीचर को भारी पड़ा | रातोरात सस्पेंड

यह भी देखें : 32 साल में पहली बार अन्नपूर्णा रसोई बंद | एलपीजी संकट की मार

सिंह राशि : लेन-देन में सतर्क रहें। आज कोई आप के साथ विश्वासघात कर सकता है। रुके कार्यों में गति आयेगी। दुकान भवन की मरम्मत में धन खर्च होगा। कपड़े के व्यापारी भारी लाभ कमा सकते है।


कन्या राशि : धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि आप को उन्नति प्रदान करेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी सामाजिक समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा।


तुला राशि :  पैतृक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। आप के अपने ही आप को परिवार से दूर करना चाहते है। मेहमानों का आगमान आज हो सकता है। विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करें, लाभ होगा।


वृश्चिक राशि : नये अनुबंध आज हो सकते है। जो भूमि आप ने क्रय की है आप को खूब फलने वाली है। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। पैसों का लेन-देन आज संभल कर करें। समय श्रेष्ठ है।


धनु राशि : अभी नहीं तो कभी नहीं। आप कब आपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे। समय रहते संभल जाए। माता के स्वास्थ में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।


मकर राशि : सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में रुकावट आ सकती है। भूमि भवन के सोदे आज हो सकते है। प?ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छो? परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।


कुंभ राशि : दिन की शुरुआत प्रसन्न चित्त होगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है। जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं, वही आप को नुकसान दे सकता है, सतर्क रहें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। यात्रा हो सकती है।

यह भी देखें : अब सेटटॉप बॉक्स के बिना चलेगा टेलीविजन

यह भी देखें : मोदी की मिमिक्री करना टीचर को भारी पड़ा | रातोरात सस्पेंड

यह भी देखें : 32 साल में पहली बार अन्नपूर्णा रसोई बंद | एलपीजी संकट की मार

मीन राशि :  मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आयेगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।

Comments