'रामसेतु' से गुजर रहीं गंदगी से भरी गाड़ियां, आस्था को ठेस

 ​


​पूर्व लोक अभियोजक पाराशर ने की नाम बदलने की मांग

अजमेर। अजमेर के पूर्व लोक अभियोज विवेक पाराशर ने सुप्रसिद्ध हनुमान कथा वाचक एवं बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से एक महत्वपूर्ण अपील की है। पाराशर ने मांग की है कि शास्त्री जी अपनी कथाओं और प्रभाव के माध्यम से सरकार से यह आग्रह करें कि अजमेर स्थित 'राम सेतु' (एलिवेटेड रोड) का नाम अविलंब बदला जाए क्योंकि इससे सनातन का अपमान और आस्था पर गहरा आघात लग रहा है।

​विवेक पाराशर ने स्पष्ट किया कि 'राम सेतु' शब्द करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और नल-नील के इंजीनियरिंग कौशल का प्रतीक है। परंतु, अजमेर में इस नाम का दुरुपयोग हो रहा है। पाराशर ने बताया कि इस तथाकथित राम सेतु के ऊपर से प्रतिदिन नगर निगम के कचरे की गाड़ियां, सीवरेज (मल-मूत्र) के टैंकर और मांस-मदिरा ले जाने वाले वाहन गुजरते हैं तथा जिस नाम को हम पूजते हैं, उसके ऊपर से गंदगी का गुजरना सनातन धर्म, संतों, महात्माओं और भक्तों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचा रहा है।

यह भी देखें : बीजेपी सरकार ने शाहरूख खान को 100 करोड़ रुपए दिए क्यों???


यह भी देखें : राजा की मूर्ति पर जा चढ़ा सनकी युवक


यह भी देखें :  पुलिस वाले की शादी में नाचे बदमाश, दूल्हे की गई नौकरी 

 जबकि वास्तविक राम सेतु की महत्ता: वास्तविक राम सेतु भगवान राम की विजय और धर्म की स्थापना का मार्ग था, जबकि यहाँ इस नाम के नीचे और ऊपर अपवित्रता का प्रसार हो रहा है।



पूर्व ​लोक अभियोजक के रूप में विवेक पाराशर ने चेतावनी दी कि धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर आहत करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 व संविधान के अनुच्छेद25 के तहत धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करना कानूनी अपराध है, पाराशर ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से अपील की कि वे सरकार से आह्वान कर रामसेतु का नाम परिवर्तित कराएं और अन्य उत्कृष्ट प्रशासनिक नाम रखें, ताकि श्रीराम की आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं हो और सनातनियों की धार्मिक भावना आहत न हो पाराशर ने आशा जताई है कि वे सनातनियों की मांग को सरकार तक पहुंचाकर इस मांग को पूरा कराएंगे।

यह भी देखें : बीजेपी सरकार ने शाहरूख खान को 100 करोड़ रुपए दिए क्यों???


यह भी देखें : राजा की मूर्ति पर जा चढ़ा सनकी युवक


यह भी देखें :  पुलिस वाले की शादी में नाचे बदमाश, दूल्हे की गई नौकरी 


Comments