अग्रवाल समाज का होली स्नेह मिलन व वरिष्ठजन सम्मान समारोह कल


अजमेर। अग्रवाल समाज अजमेर का होली स्नेह मिलन, फाग महोत्सव व वरिष्ठजन सम्मान समारोह 22 फरवरी रविवार को सांय 5:00 बजे से विजय लक्ष्मी पार्क, जे एल एन हॉस्पिटल के पास, अजमेर में प्रसिद्ध समाजसेवी श्री दीपचंद श्रीया के मुख्य आतिथ्य व श्री आर एस अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया जायेगा।



    अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व महासचिव सतीश बंसल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सांय 5:00 बजे मुख्य अतिथि श्री दीपचंद श्रीया व विशिष्ट अतिथि श्री आर एस अग्रवाल द्वारा श्री अग्रसेन भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया जायेगा।


इसके पश्चात मशहूर कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा तथा फूलों की होली खेली जायेगी। इस अवसर पर संस्था के 75 वर्ष व उससे अधिक आयु के सदस्यों का अभिनंदन किया जायेगा, कार्यक्रम का समापन स्नेह भोज के साथ होगा।

यह भी देखें : राजा की मूर्ति पर जा चढ़ा सनकी युवक


यह भी देखें :  पुलिस वाले की शादी में नाचे बदमाश, दूल्हे की गई नौकरी 

यह भी देखें : दूल्हा बने शिव, खूब नाचे भूत भयंकर



Comments