नामदेव महाराज के नाम पर सर्किल नामकरण, समाज में हर्ष की लहर
भीलवाड़ा। श्री नामदेव समाज सेवा संस्थान, भीलवाड़ा द्वारा प्रस्तुत आवेदन के सफल परिणामस्वरूप भीलवाड़ा नगर निगम ने मदर टेरेसा स्कूल के सामने, सुभाषनगर स्थित सर्किल का नामकरण हमारे आराध्य संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज के पावन नाम पर करने की घोषणा की। यह घोषणा समाजजनों के लिए अत्यंत गर्व, हर्ष और गौरव का विषय रही। इस अवसर पर आज दोपहर 2.00 बजे सर्किल नामकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज के चित्र पर विधिवत पूजा-अर्चना, फूलमाला अर्पण, धूप-दीप प्रज्वलन एवं आरती के साथ की गई।
श्री विट्ठल भगवान एवं संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज के जयकारों के साथ विट्ठल विट्ठल विठ्ठला हरि ॐ विठ्ठला , जय जय श्री नामदेव जय जयश्री नामदेव का संकीर्तन किया गया इससे माहौल भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो गया।
कार्यक्रम में महामंत्री डॉ. शांतिलाल छापरवाल ने सर्किल नामकरण हेतु नगर निगम महापौर श्री राकेश जी पाठक एवं पार्षद श्री ओमसाईराम जी का समाज की ओर से आभार व्यक्त किया।
इस गरिमामय अवसर पर पार्षद श्री ओमसाईराम जी, श्री रामनारायण जी तोलंबिया, संस्थान संरक्षक श्री शिवप्रकाश जी बुलिया,*रामगोपाल जी पोखरा,महासभा कोषाध्यक्ष श्री शिवप्रसाद जी बूलिया, अध्यक्ष श्री श्यामलाल जी छापरवाल, महामंत्री डॉ.* *शांतिलाल जी डीडवानिया सहित श्री रामप्रकाश जी* *डीडवानिया, श्री मुरलीधर जी डीडवानिया, श्री सुरेशकुमार जी छापरवाल, श्री संदीपकुमार जी लुंडर, श्री अशोककुमार जी तोलंबिया, नामदेव भगत श्री सत्यनारायण जी ठाडा, श्री मुन्नूलाल जी ऊंटवाल, श्री जगदीश जी लुंडर, *श्री दिनेशकुमार जी तोलंबिया, श्री गोपाल जी सर्वा, श्री शिवप्रकाश जी बुला, श्री गोपाल जी बुला, श्री अरविंदकुमार जी, डीडवानिया, श्री राजेंद्र जी फलोदिया , श्री शिवकुमार जी ऊंटवाल, श्री वैभव जी लुंडर श्री विनोद कुमार तथा महिला मंडल से श्रीमती कमला बूलिया, लीला देवी छापरवाल, सुमन देवी ठाडा एवं सविता लुंडर सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाजजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति से आयोजन ऐतिहासिक एवं स्मरणीय बन गया।





Comments
Post a Comment