नामदेव समाज ने दो दिवसीय बसंत पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया
अहमदाबाद। नामदेव समाज ने दो दिवसीय बसंत पंचमी महोत्सव श्री नामदेव वाटिका गलूदान अहमदाबाद में धूमधाम से मनाया।
प्रचारक मंत्री राकेश परारिया मोहब्बत नगर ने बताया की श्री मान मूलचंद जी परमार के अध्यक्षता में दिनांक - 22 जनवरी को शाम 7 बजे भोजन प्रसादी एवं 9 बजे से भजन संध्या प्रारंभ हुई जिसमें अहमदाबाद के जाने माने भजन गायक गोविंद भाई वैष्णव एंड पार्टी अहमदाबाद ने एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति दी और सभी माताओ बहने के साथ सभी युवा साथी पूरी भक्ति संध्या में खूब नाचे सुबह 3 बजे तक भजन सांध्य का सभी समाज बंधुओं लुप्त उठाया ।
23 जनवरी को सुबह चाय नाश्ता के बाद 9:00 बजे नामदेव जी महाराज दीप प्रकट कर कार्यक्रम की शुभ शुरुआत की साथ ही गजाजनजी महाराज और विद्या की देवी माँ सरस्वती की भी पूजा अर्चना की सभी करके महोत्सव को आगे बढ़ाया। फिर बाहर से पधारे समाज बंधुओं का श्री नामदेव छीपा हिन्दू समाज अहमदाबाद द्वारा स्वागत किया गया।
मंच संचालन श्री मूलचंद परमार फिर चढ़ावे के बोलियों बोली गई और समाज बंधुओं ने बढ़ चढ़कर बोलिया लिया फिर बोलिया लेने वाले सभी भामाशाह का भी स्वागत किया गया।
फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद होनहार बच्चों को पारितोषिक से सम्मानित किया गया। फिर पूर्व नामदेव युवा संगठन की कमेटी को पूरे समाज द्वारा दुप्पटा ओढ़ाकर ओर गुलाल उड़ाकर विदाई दी गई।
यह भी देखें : पुलिस के कैमरे को चकमा देने का जुगाड़
यह भी देखें : चला गया मेरा अग्नि...गरीब का गरीब रहा ये अरबपति पिता
https://youtu.be/_n_JzPhytFU
यह भी देखें : माटी के पुतले आसमां नहीं बन सकते
https://youtube.com/shorts/okOzmvnv4Eo?feature=share
नामदेव युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष छगनलाल जी परारिया ने विदाई के दौरान सभी नवनियुक्त कमेटी को बधाई देते हुए बताया कि वे हमेशा उनके साथ है और हर काम में तैयार है। इस अवसर पर पूर्व कमेटी के सदस्य और कही गणमान्य समाज बंधु मौजूद थे।





Comments
Post a Comment