हाथ की नसें काटी, फिर फंदे से लटका, सुसाइड नोट में लिखा- Sorry Everyone

   



अजमेर। अजमेर के रहने वाले बीटेक स्टूडेंट ने कानपुर आईआईटी में सुसाइड कर लिया। उसने पहले हाथ की नसें काटी। उसके बाद हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटक गया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा था- Sorry Everyone...।

स्टूडेंट जयसिंह मीणा (26) अजमेर शहर के जोंस क्षेत्र का रहने वाला था। वह कानपुर आईआईटी में बायोलॉजिकल साइंस से बीटेक 4th ईयर का स्टूडेंट था। कॉलेज के ही हॉस्टल के ब्लॉक-2 के कमरा नंबर 148 में रहता था।
घरवालों ने सोमवार सुबह जयसिंह के मोबाइल पर कई बार कॉल किया था, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। इस पर उसके दोस्त को फोन किया। उसने कहा कि मैं हॉस्टल में नहीं हूं, छुट्टी पर हूं। इसके बाद दोस्त ने हॉस्टल के अन्य दोस्तों को कॉल कर जय सिंह से बात कराने को कहा।
छात्रों ने जय सिंह के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। तब छात्रों ने खिड़की से देखा तो जय सिंह का शव फंदे से लटक रहा था। छात्रों ने तुरंत IIT प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे IIT प्रशासन ने कल्याणपुर पुलिस को जानकारी दी। कल्याणपुर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और छात्र के शव को नीचे उतारा

कलाई में कई घाव मिले, पुलिस को नस काटने की आशंका 


फोरेंसिक टीम ने कमरे से सबूत जुटाए हैं। पुलिस को जय सिंह की एक नोटबुक के एक पेज पर सॉरी एवरीवन लिखा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और छात्र के घरवालों को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि जय सिंह की कलाई में कई घाव मिले हैं। जयसिंह के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। घर में मां, एक भाई और एक बहन है।

छुट्टियां हो गई थी, घर आने वाला था 


छात्र के बड़े भाई सिद्धार्थ ने बताया- दोपहर 12.30 बजे भाई के मौत की सूचना मिली। पुलिस ने आशंका जताई है कि उसने फंदा लगाने से पहले कलाई की नस काटी थी। जय सिंह ने जुलाई 2020 में IIT कानपुर में एडमिशन लिया था। 28 दिसंबर को विंटर वेकेशन हो गई थी और वह घर आने वाला था।

Comments