1 जनवरी को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल






न्यूज नजर। पौष मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2082, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, रात 10.22 बजे बाद चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ


मेष राशि : आज आप वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। कानूनी समस्या सता सकती है। घर पर मेहमानों का आना दिन को बढिय़ा और खुशगवार बना देगा। पुरानी बातों को याद कर अपना आज बर्बाद ना करें। आज आपको किसी बात की चिंता होगी, घर में कोई बीमार हो सकता है, किसी को पैसे उधार न दें।


वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए निवेश करने के लिए अच्छा साबित हो सकता है। कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। आज आपको कही से किसी नौकरी का ऑफर मिलेगा, किसी को पैसे उधार ना दे। भावुकता पर नियंत्रण रखें। परिजन आपके भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे।

यह भी देखें : डिप्टी सीएम के पावरफुल पीए का ठसका

https://newsnazar-portal.blogspot.com/2025/12/blog-post_29.html?m=1


यह भी देखें : नामदेव छीपा समाज के खिलाड़ियों का जलवा 

https://newsnazar-portal.blogspot.com/2025/12/blog-post_26.html?m=1

यह भी देखें : बीजेपी सांसद को विधायक ने दी धमकी, तू बाहर निकल तब बताते हैं

मिथुन राशि : आज आपको ज्यादा भाग-दौड़ करनी पड़ेगी पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक समस्या के हल में से मदद मिलेगी। जीवन शैली पर हो रहें खर्चों में कमी जरूरी है। आज आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा। थकान और तनाव से आराम मिलेगा।


कर्क राशि : कार्यस्थल पर किसी के प्रति आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। नौकरी में प्रगति के योग बनेंगे। ऑफिस में ज्यादा टाइम देना पड़ेगा। कोई आध्यात्मिक गुरु या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। प्रतिद्वंद्वी आप पर हावी हो सकते हैं। आज आपका मन चिंताग्रस्त रहेगा जिससे असमंजस की स्थिति बनेगी।


सिंह राशि : आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन सामान्य रहेगा। सरकारी अफसरों से संपर्क होगा। आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गतिरोध पैदा करेगा।


कन्या राशि :

आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं। किसी पर्यटन स्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपके लिए कोई रिश्ता आ सकता है। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। कार्य स्थल पर प्रमोशन मिलने के आसार हैं। परिवार की रिथति में सुधार होगा।


तुला राशि : आज आपका बिजनेस के लिहाज से उत्तम दिन है। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। धार्मिक कार्य और यात्रा के लिए समय अनुकूल हैं। मित्रों-सम्बंधियों से हुई मुलाकात आनंद देगी। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे होंगे। आज व्यापार में लाभ के योग हैं।


वृश्चिक राशि : आज जो भी आपसे मिलें उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। आज प्रेमी संग शाम रोमांटिक रहेगी। सावधानी बरतें। परिजनों और संतान से अनबन हो सकती हैं। गलतफहमियां दूर होंगी। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती हैं।


धनु राशि : आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले ठण्डे दिमाग से सोचें। उत्साह और चौकसी का गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में मदद करेगा। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है।


मकर राशि : आज आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता हैं। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। दैनिक कार्यों में दिन बीतेगा। परिजनों का स्वास्थ्य बिगड सकता है। भावनाओं पर काबू रखें। पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने का प्रयत्न करें। व्यर्थ की भाग दौड़ से थकान हो सकती है।

यह भी देखें : डिप्टी सीएम के पावरफुल पीए का ठसका

https://newsnazar-portal.blogspot.com/2025/12/blog-post_29.html?m=1


यह भी देखें : नामदेव छीपा समाज के खिलाड़ियों का जलवा 

https://newsnazar-portal.blogspot.com/2025/12/blog-post_26.html?m=1

यह भी देखें : बीजेपी सांसद को विधायक ने दी धमकी, तू बाहर निकल तब बताते हैं

कुम्भ राशि : आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आज संतान का प्रति दुखी हो सकते है, आज विद्यार्थियों को किसी बात की उल्जन हो सकती है। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य से कुछ अनबन हो सकती है। आर्थिक समस्या के संकेत हैं।

 

मीन राशि : आज आपकी सहायता कोई मित्र या रिश्तेदार करेगा, किसी धार्मिक स्थल पर जाने की सम्भावना है। आज आपका मन भटक सकता है और आप अपने जीवनसाथी व किसी और के बीच खुद को भावनात्मक तौर पर झूलता हुआ महसूस करेगा। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रख कार्य करें।

Comments