अजयमेरू प्रेस क्लब के चुनाव संपन्न, डॉ. रमेश अग्रवाल बने अध्यक्ष

 


न्यूजनजर डॉट कॉम

अजमेर । अजयमेरु प्रेस क्लब के वर्ष 2026 के लिए चुनाव संपन्न हुए । मुख्य चुनाव अधिकारी पूर्व राज्य प्रशासनिक अधिकारी सुरेश सिन्धी एवं सहायक चुनाव अधिकारी लक्ष्मण सिंह की देखरेख में चुनाव कार्य संपन्न हुआ । सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए । 

अध्यक्ष- डॉ रमेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष - प्रताप सिंह सनकत एवं राजकुमार पारीक, महासचिव - चन्द्र प्रकाश कटारिया, सचिव - अब्दुल सलाम कुरैशी, कोषाध्यक्ष - सत्यनारायण जाला, कार्यकारिणी सदस्य - सतीश कुमार शर्मा, अनुराग जैन, सूर्यप्रकाश गांधी, अनिल कुमार आईनानी, राजेंद्र कुमार गांधी, गुरजिंदर सिंह विरदी , प्रदीप टिकयानी, अमित टंडन, मुबारक खान, विक्रम सिंह बेदी चुने गए । 

इस अवसर पर उपस्थित जनों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया । नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2026 तक रहेगा ।

यह भी देखें : क्रिसमस | मोदी चर्च में गए, हिंदूवादी युवाओं ने सांता के पुतले तोड़े

https://youtu.be/MPW31ozERRQ

Comments