राष्ट्रीय नामदेव प्रीमियर लीग में मेवाड़ सुपर किंग्स जोन–5 टीम बनी चैंपियन
भीलवाड़ा पहुंचने पर टीम का हुआ ऐतिहासिक भव्य स्वागत
न्यूज नजर डॉट कॉम
अखिल भारतीय नामदेव टांक क्षत्रिय महासभा, जयपुर के तत्वावधान में डेगाना (जिला नागौर) में 18, 19, 20 एवं 21 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय नामदेव प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में मेवाड़ सुपर किंग्स (जोन–5 : भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद) की टीम ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और अद्भुत प्रदर्शन का परिचय देते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी को गौरवपूर्ण अपने नाम कराया।
इस लीग में मेवाड़ सुपर किंग्स का विजयी सफर
➡️ क्वार्टर फाइनल में “विट्ठल 11 डेगाना” को 5 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की।
➡️ सेमीफाइनल में नामदेव जोधाणा किंग को 159 रनों से करारी शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।
➡️ फाइनल मुकाबले में “विट्ठल नागौर बुल्स” को 42 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
व्यक्तिगत उपलब्धियाँ
अनुराग बुला – क्वार्टर फाइनल एवं सेमीफाइनल में मैन ऑफ द मैच तथा मैन ऑफ द सीरीज।
भीमराज गोठवाल – फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच।
मयंक तोलंबिया – बेस्ट फील्डर अवॉर्ड।
ट्रॉफी वितरण
भव्य समापन समारोह में राष्ट्रीय महासभा अध्यक्ष श्री रामकिशोर जी अपूर्वा एवं निवर्तमान अध्यक्ष व मुख्य प्रायोजक श्री अनुराग जी रूनवाल द्वारा टीम कप्तान रोहित मोयल एवं टीम मैनेजर शिव प्रसाद जी बूलिया को विजेता ट्रॉफी भेंट की गई।
भीलवाड़ा में ऐतिहासिक स्वागत
चैंपियन बनने के बाद टीम के भीलवाड़ा आगमन पर समाजबंधुओं द्वारा गाजे-बाजे, पुष्पवर्षा एवं उत्साहपूर्ण नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
मंदिर में मिठाई खिलाकर खिलाड़ियों का मुंह मीठा कराया गया।
सर्वप्रथम श्री विट्ठल भगवान, माता रुक्मिणी जी एवं संत शिरोमणि नामदेव जी के समक्ष ट्रॉफी एवं सभी पदक समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
स्वागत एवं सम्मान समारोह
भवन सभागार में श्री नामदेव जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
श्री सत्यनारायण जी ठाडा द्वारा ईश वंदना की गई।
श्री नामदेव समाज सेवा संस्थान के संरक्षक ओमप्रकाश जी बुलिया, अध्यक्ष श्यामलाल जी छापरवाल, सचिव शांतिलाल जी छापरवाल,
रामनारायण जी तोलंबिया एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा टीम मैनेजर शिव प्रसाद जी बूलिया,
अतिथिगण गोपाल जी गोठवाल, राजेश जी थूथगर, अशोक जी छापरवाल, पुरुषोत्तम जी भाटिया, अभिषेक जी सर्वा लतथा पूरी टीम को मेवाड़ी पगड़ी, मोमेंटो, उपरणा एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह भी देखें : नामदेव समाजबंधुओं ने चैम्पियनशिप ट्रॉफी का धूमधाम से निकाला जुलूस
वक्ताओं ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए युवाओं को खेल एवं अनुशासन के माध्यम से समाज का नाम रोशन करने का संदेश दिया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य समाजबंधु, युवा साथी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
यह है मेवाड़ सुपर किंग्स टीम
रोहित मोयल (कप्तान), अक्षय गोठवाल (उपकप्तान), अरविंद डीडवानिया, अनुराग बुला, मयंक तोलंबिया, गौतम कीजड़ा, सूरज नाथिया, भीमराज गोठवाल, श्याम झेडु, अरविंद सर्वा, दीपांशु रूनवाल, वैभव लुंडर।






Comments
Post a Comment