30 दिसम्बर मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल
न्यूज नजर। पौष मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2082, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 07.50 बजे बाद एकादशी तिथि, अगले दिन सुबह 5.00 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ
मेष राशि : आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। समस्याओं को दिमाग से बाहर खदेड़ दें। व्यापारी वर्ग पैसों के लेन-देन के प्रति सतर्क रहें और दूर की यात्रा करने से बचें। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है।
वृषभ राशि : आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। चापलूसों से सावधान रहें, व्यापार-व्यवसाय में सोच-समझकर निर्णय लें। घर में शुभकार्य होने के आसार बन रहे हैं। व्यावसायिक मामलों में भावुकता से निर्णय ना लें। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी।
यह भी देखें : बीजेपी सांसद को विधायक ने दी धमकी, तू बाहर निकल तब बताते हैं
यह भी देखें : रुका ना रुकेगा बर्बादी का बवंडर, मंत्री-संतरी सब खेल तमाशे
यह भी देखें : क्रिसमस पर मोदी चर्च में गए, हिंदूवादी युवाओं ने सांता के पुतले तोड़े
मिथुन राशि : आज आप अपने स्वास्थ्य को नजरअन्दाज न करें। धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे, किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। आज अपना कीमती समय अपने पार्टनर को दें, आपके पार्टनर को आपकी जरूरत है। बेरोजगारों के लिये आज का दिन शुभ समाचार ला सकता है।
कर्क राशि : आज पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। महत्वपूर्ण काम आज ही पूरा करेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। चोट व दुर्घटना से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी न करें। वाहन चलाते समय बेहद सतर्क रहें। अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधान रहें।
सिंह राशि : आज लेन-देन के मामले को लेकर परेशान रह सकते हैं। परिवार के सदस्यों से झगड़ा करने से बचें। मन धर्म की ओर आकर्षित होगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। थकान रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। बाधा दूर होकर लाभ होगा। आपके साथ के कुछ शरारती लोग आपके काम में दखलअंदाजी करने की कोशिश करेंगे।
कन्या राशि : आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा साथ ही सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। आज आपके परिवार के लोग आप से खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। योजना बनेगी। आप खुद पर नियंत्रण रखे। आर्थिक कारणों से परेशान रहेंगे।
तुला राशि : आज आप पूरे उत्साह से काम करेंगे व निश्चित सफलता मिलेगी। बकाया वसूली होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कुछ लोग आपको अपमान करने और अपने आत्मविश्वास को कम करने का प्रयास कर सकते हैं। नए लोगों से मेलजोल फायदेमंद रहेगा। नए व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि : आज आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। खर्च अधिक होने से तनाव रहेगा। जल्दबाजी न करें। विवेक का प्रयोग करें। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है। प्यार के लिए समय बेहतरीन है। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आज आराम मिलेगा। परिवार के लोग आपसे थोड़े नाराज हो सकते हैं।
धनु राशि : आज आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें, जोखिम लेने से हानि होने की संभावना है। अफवाहों से दूर रहें। बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। स्वाभिमान बना रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। देर रात तक जागने से सेहत बिगड सकती है।
यह भी देखें : बीजेपी सांसद को विधायक ने दी धमकी, तू बाहर निकल तब बताते हैं
यह भी देखें : रुका ना रुकेगा बर्बादी का बवंडर, मंत्री-संतरी सब खेल तमाशे
यह भी देखें : क्रिसमस पर मोदी चर्च में गए, हिंदूवादी युवाओं ने सांता के पुतले तोड़े
मकर राशि : आज व्यापार-व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं, काम बनने से उत्साहित नजर आएंगे। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। विरोधियों को अपने राज ना बताएं। दिन चढऩे पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे।
कुम्भ राशि : आज परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आज आपके लिए खुशनुमा और शानदार दिन है। स्वास्थ्य व प्रतिष्टा के प्रति सचेत रहें। किसी आनंदोत्सव का निमंत्रण मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। शरीर कष्ट संभव है। समझदारी से काम लें और बातचीत कर मसले को सुलझाएं।
मीन राशि : आज भाग्य आपके साथ है। विविध उलझनों का सामना होगा। कठिन परिश्रम से जमीन-जायदाद संबंधी विवादों का समाधान मिलेगा। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। दौड़धूप रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
.jpeg)


Comments
Post a Comment