23 दिसम्बर मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल
न्यूज नजर। पौष मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2082, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, दोपहर 12.12 बजे बाद चतुर्थी तिथि प्रारम्भ
मेष राशि :- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी होगा। परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा न करें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है। पूंजी-निवेश करने के लिए ध्यान रखें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी।
महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी
यह भी देखें : हाईवे पर जमकर नाची महिला कांस्टेबल, सोशल मीडिया पर दावा
यह भी देखें : मंत्रीजी को पत्रकारों ने सवालों से घेरा, इसे कहते हैं असल पत्रकारिता
वृषभ राशि :- कलात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त करेंगे। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। परिजनों और मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। नए संपर्क और परिचय व्यापार में लाभदायक रहेंगे।
मिथुन राशि :- आज जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है। सुबह से ही अपने अंदर नई शक्ति और उर्जा महसूस करेंगे। संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी एवं धन लाभ भी प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से उत्साह बढ़ेगा। साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।
कर्क राशि :- बुद्धि-विवेक से सफलता आपके कदम चूमेगी। दिन की शुरुआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक बीतेगा। यात्रा मंगलमय रहेगी। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। व्यवसाय में प्रमोशन की संभावना है।
सिंह राशि :- आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज आपकी वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकता है। आज सभी कार्य सावधानीपूर्वक करें। अनजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि :- आज सभी कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। सभी जगह अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। आज कोई नया प्रोजेक्ट या योजना आरंभ करना शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में माता-पिता से सहयोग लें।
तुला राशि :- आज का दिन आपका शुभ होगा। धन लाभ के योग है। परिश्रम करेंगे और मनोवांछित फल प्राप्त करने के नतीजे सामने आते जाएंगे। किसी भी कार्य को करेंगे तो उसमें लाभ होगा। व्यापार के क्षेत्र में साझेदारों के साथ संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी। वस्त्राभूषणों की खरीदारी से मन आनंदित होगा।
वृश्चिक राशि :- आज बिना विचार किए साहसपूर्ण कार्य करें, सफलता साथ देगी। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। परिवार में आनन्द और उल्लास का माहौल रहेगा। सिद्धि प्राप्त होगी। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। मित्रों के साथ प्रवास का आनंद लेंगे। सरकारी क्षेत्र के कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे।
धनु राशि :- आज आपका मन चलायमान रहेगा। आज बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें। अनावश्यक खर्च से बचें। शुभ कार्य आरंभ करने से पहले कुल देवी और देवता का ध्यान करें। आज खान-पान घर का ही करें तो लाभदायी रहेगा। नकारात्मकता विचार मन में न आने दें।
मकर राशि :- आकस्मिक खर्च अधिक होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी संयम रखते हुए कार्य करें। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग हैं। व्यापार, नौकरी में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा न करें।
कुंभ राशि :- आज दिनभर व्यस्तता रहेगी। आलस्य से मुक्ति मिलेगी और तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे। परिवार समेत धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। अपने इष्ट और देवी-देवता के दर्शन से मनोकामना पूर्ण होगी। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी।
महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी
यह भी देखें : हाईवे पर जमकर नाची महिला कांस्टेबल, सोशल मीडिया पर दावा
यह भी देखें : मंत्रीजी को पत्रकारों ने सवालों से घेरा, इसे कहते हैं असल पत्रकारिता
मीन राशि :- आज जितना विश्वास आप भाग्य पर करें उतना ही भरोसा स्वयं पर करें। आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने का सर्वोत्त्म योग आज बन रहा हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा।
.jpeg)


Comments
Post a Comment