नामदेव समाज ने शपथ ग्रहण के बाद मनाया अन्नकूट महोत्सव

 


नामदेव छीपा समाज मंदिर पुष्कर की साधारण सभा संपन्न

पुष्कर। श्री नामदेव विठ्ठल मंदिर एवं पंचायत भवन छीपान् पुष्कर मंदिर के सभा भवन में गुरुवार को निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यकारिणी के 43 सदस्यों को मुख्य अतिथि प्रकाश डिग्गीवाल उदयपुर, विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय भारतीय छीपा महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कालू राम जड़िया चित्तौड़ तथा रतन लाल धनोपिया कांकरोली ने शपथ दिलाई। 



इसके बाद अन्नकूट महोत्सव हुआ। इसमें भगवान विठ्ठल रुकमणि का श्रृंगार कर, पुष्प झांकी सजाई गई तथा महाभारती कर तत्पश्चात अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया। 





इस अवसर पर आयोजित साधारण सभा में अजमेर जिले से पधारे समाज बन्धुओं, मातृशक्ति, युवक-युवतियों ने भाग लिया। इससे पहले साधारण सभा में मंदिर विकास, सामाजिक एकता, प्रतिभा सम्मान, विवाह में व्याप्त कुरीतियोंं पर चर्चा हुई। अध्यक्ष त्रिलोकचन्द नामा ने चुनाव के दौरान दिए गए विजन को मूर्त रूप देने के लिए संयोजक नियुक्त किए। 

यह भी देखें : मुझे माल बोला, आंख मारी, पति को पीटा | थप्पड़ बाज SDM  सस्पेंड

https://youtu.be/SB8m_oP44SQ

यह भी देखें : नीतीश कुमार ने महिला के साथ कर डाली शर्मनाक हरकत

यह भी देखें : दीपावली पर राहुल गांधी ने दुकान पर बनाए बेसन के लड्डू-इमरती, मन में लड्डू फूटे


यह भी देखें : दीपावली पर 51 कर्मचारियों को गिफ्ट में दी लग्जरी कारें

इनमें मन्दिर निज मंडप सौन्दर्यीकरण के लिए अशोक सामरिया, विभाजित अजमेर जिले की जनसंख्या निर्देशिका के लिए संतोष छीपा डिजिटली कार्य के लिए नरेन्द्र गोठरवाल, प्रतिभा सम्मान समारोह डाटा संकलन के लिए विष्णु छीपा को संयोजक नियुक्त किया गया। सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने की रूपरेखा पर विचार करने के लिए प्रेमचन्द नागर जूनिया व संरक्षक जगदीश दोसाया को जिम्मेदारी दी गई।

वित्त वर्ष 2024-25 का आय-व्यय विवरण कोषाध्यक्ष महेन्द्र कुमार नामा ने पेश किया। साधारण सभा की कार्यवाही का संचालन मंत्री विनयकुमार दोसाया ने किया।

Comments