नामदेव समाज ने हर्षोउल्लास से मनाया अन्नकूट महोत्सव






भीलवाड़ा। संजय कालोनी विधुतनगर सन्त नामदेव भवन स्थित "श्री विट्ठल नामदेव  मंदिर " पर अन्नकूट महोत्सव बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया ।  

 इस अवसर पर मंदिर में विशेष साजसज्जा की गई । श्री विट्ठलहरि श्री नामदेव महाराज  ,हनुमान जी  ,माता सरस्वती ,दुर्गा माता ,दत्तात्रेय स्वामी एवम् शिव परिवार को आर्कषक मनमोहक श्रंगार धराया गया । मन्दिर परिसर को भी फूल मालाओ ,आकर्षक लाइटिंग और रंगोली से सजाया सवारा गया।       

 


        अन्नकूट महोत्सव की शुरुवात  साय 3.15 बजे समाज बंधुओ की गरिमामयी उपस्थिति में  श्रीमती ,सीता देवी सर्वा,  एवम्  सत्यनारायणजी ठाड़ा ,पवनजी सर्वा ,सत्यनारायण जी गोठवाल, ने मीठे -मीठे भजनो की प्रस्तुति दी ।



" गोवर्धन महाराज-2 थाके माथे मुकुट साजे ,तुझे पान चढ़े फूल चढ़े ओर चढ़े दूध की धार "" कुण जाने या  विट्ठल थारी महिमा न्यारी रे ,छोटो सो नामदेव थारो बण्यो पुजारी रे ""  लेजा लेजा रे भरतार माने विट्ठल के दरबार" "हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में ,सारे तीर्थधाम आपके चरणों मे " " गिरिराज धरण में प्रभु तेरी शरण" "किशोरी राधे-किशोरी राधे मेरो प्यारो नंदलाल किशोरी राधे" "राधे जी के चरणों की थोड़ी धूल जो मिल जाये सच कहता हूं जीवन सवर जाए  "भगत में बस में हे भगवान,"सावरियो तो हे सेठ मारी राधा सेठानी हे " भजनों की प्रस्तुति पर भक्तजन झुम उठे। 







    भजनों के पश्चात भगवान विट्ठल माता रुक्मणि जी , नामदेेव महाराज की *विशेष   121 दीपकों से सज्जित थालियों से महाआरती श्रद्धलुओं एवम समाज बंधुओं के द्वारा की गई  और   200 किलो हरि सब्जियों  चावल ,चवला, पापड़ , पकौड़ी का श्री हरि विट्ठल नामदेव जी को भोग लगाया गया । 

यह भी देखें : नीतीश कुमार ने महिला के साथ कर डाली शर्मनाक हरकत

यह भी देखें : दीपावली पर राहुल गांधी ने दुकान पर बनाए बेसन के लड्डू-इमरती, मन में लड्डू फूटे


यह भी देखें : दीपावली पर 51 कर्मचारियों को गिफ्ट में दी लग्जरी कारें

  कार्यक्रम के अंत में 500 से अधिक श्रद्धालुओ को अन्नकूट के महाप्रसाद  का वितरण श्री विट्ठल नामदेव जी के जयकारो के साथ किया गया ।                            

कार्यक्रम में  बड़ी संख्या में समाजबंधु एवम  भक्तजन उपस्थित रहे ।

मंदिर प्रबंधक श्री रामनारायणजी  तोलम्बिया एवम अध्यक्ष श्यामलाल जी  ने आन्नकुट उत्सव  में तन ,मन ,धन से सहयोग कर्ताओं का आभार व्यक्त किया ।

Comments