थप्पड़बाज एसडीएम पर गिरी गाज, सरकार ने किया APO

 



न्यूजनजर डॉट कॉम

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में अजमेर-भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जसवन्तपुरा के सीएनजी पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात कर्मचारियों को थप्पड़ मारने के मामले में सरकार ने पूर्व मांडल और वर्तमान में प्रतापगढ़ के उपखंड अधिकारी (SDM) छोटू लाल शर्मा को एपीओ कर दिया है। उनके और पेट्रोल पंप कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई थी. 

SDM छोटू लाल शर्मा ने कथित तौर पर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को थप्पड़ मारा और उन्हें धक्का दिया. इसके जवाब में, एक पेट्रोल पंपकर्मी ने भी प्रशासनिक अधिकारी पर हाथ उठा दिया और उन्हें थप्पड़ जड़ दिया. यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

यह भी देखें : दीपावली पर राहुल गांधी ने दुकान पर बनाए बेसन के लड्डू-इमरती, मन में लड्डू फूटे


यह भी देखें : दीपावली पर 51 कर्मचारियों को गिफ्ट में दी लग्जरी कारें


तीन पेट्रोल पंप कर्मचारी अरेस्ट

मामले की सूचना मिलते ही रायला पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए जसवन्तपुरा पेट्रोल पंप के तीन कर्मचारियों दीपक माली, प्रभु लाल कुमावत और राजा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है.







Comments