21 सितम्बर रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल
न्यूज नजर। भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि, श्राद्ध पक्ष, वार रविवार, सम्वत 2082, शरद ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 01.23 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ
मेष राशि : आपकी आदतों के कारण आपने अपनों से दूरियां बना ली हैं। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा। आर्थिक हालत में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।
वृषभ राशि : पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करे, पुरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।
मिथुन राशि : नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।
कर्क राशि : आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वहीं आप का विरोध करेंगे। रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।
यह भी देखें : घूस में नोट गिनकर नहीं तौल कर लेते हैं नेता
यह भी देखें : मोदी सरकार ने क्रिकेट, कमीशन.. कमाई के लिए गंवा दिया स्वाभिमान
यह भी देखें : मोदीजी भूल गए सिन्दूर, भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का बहिष्कार होना चाहिए था
यह भी देखें : मोदी ने किया बड़ा वादा, दिवाली से हर चीज होगी सस्ती
सिंह राशि : वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मोका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।
कन्या राशि : बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
तुला राशि : सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे है। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी।
वृश्चिक राशि : कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से ईष्र्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।
धनु राशि : धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।
मकर राशि : रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
यह भी देखें : घूस में नोट गिनकर नहीं तौल कर लेते हैं नेता
यह भी देखें : मोदी सरकार ने क्रिकेट, कमीशन.. कमाई के लिए गंवा दिया स्वाभिमान
यह भी देखें : मोदीजी भूल गए सिन्दूर, भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का बहिष्कार होना चाहिए था
यह भी देखें : मोदी ने किया बड़ा वादा, दिवाली से हर चीज होगी सस्ती
कुम्भ राशि : नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच-समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते है। कारोबार विस्तार के योग हैं।
मीन राशि : नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन की सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहे। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
.jpeg)


Comments
Post a Comment