नामदेव समाज ने किया श्री गढ़बोर चारभुजानाथ पैदलयात्रियों का स्वागत
भीलवाड़ा। सांगानेर एवम भीलवाड़ा नामदेव समाज के युवा साथियो का संघ ,सभी समाजबन्धुओ की सुखसमृद्धि की मंगलकामना के साथ श्री गढ़बोर चारभुजानाथ की पैदलयात्रा के लिए रवाना हुआ ।
युवा पदयात्रियों का सूचनाकेंद्र पर भीलवाडा समाजबन्धुओ द्वारा तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया एवम अल्पाहार की व्यवस्था रखी गई ।
श्री रामनारायण जी तोलम्बिया मंदिर प्रबंधक , नगर अध्यक्ष श्यामलाल जी छापरवाल , महामन्त्री , शान्तिलाल जी छापरवाल , सुरेशचंद्र जी छापरवाल, पूर्व अध्यक्ष शिवप्रसाद जी बूलिया ,ओम प्रकाश जी हरगण, नीलेश जी हरगण ,गोपाल लाल जी ,श्यामलाल जी तोलम्बिया , जितेंद्र जी सर्वा ,गोविन्द जी डिडवानिया, अशोक जी तोलम्बिया, राजेन्द्र जी छापरवाल, शिव प्रकाश जी बुला , सत्यनारायण जी ठाड़ा ,संदीप जी लुंडर ,शिवकुमार जी बुला, पवन कुमार जी छापरवाल, बसन्त जी सर्वा ,सत्यनारायण जी बुला सुदर्शन जी सर्वा , एवम श्रीमती सीतादेवी सर्वा , कमला देवी बुला , लीलादेवी छापरवाल लीना देवी सर्वा , राधादेवी , नंदिनी सर्वा द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत सत्कार कर किया गया । भीलवाडा संस्थान द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था रखी गई ।
श्री विट्ठल नामदेव, चारभुजानाथ के जय जयकारों के साथ युवा पदयात्रियों ने आगे की पदयात्रा के लिए प्रस्थान किया ।




Comments
Post a Comment