उत्तराधिकारी के रूप में लड्डू गोपाल को अर्पित हुई पगड़ी




नामदेव टांक क्षत्रिय दर्जी समाज में पहला मामला



भीलवाड़ा।
आज़ाद नगर, देवली निवासी नरेश छापरवाल के निधन उपरांत आयोजित 12वीं की रस्म के अवसर पर परिवार ने एक ऐतिहासिक एवं अनूठा निर्णय लिया।


परंपरागत रूप से उत्तराधिकारी को पगड़ी बांधने की बजाय उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता देवी ने श्री लड्डू गोपाल जी को पगड़ी अर्पित कर बंधाई की रस्म निभाई।


यह पहला अवसर है जब नामदेव टांक क्षत्रिय दर्जी समाज में पगड़ी भगवान को समर्पित की गई।

यह भी देखें : इस मंदिर में छिपा है 32 किलोमीटर लंबी गुफा का रहस्य


यह भी देखें : आवारा कुत्तों को बचाने के लिए अब धर्म का सहारा

यह भी देखें : मोदी ने किया बड़ा वादा, दिवाली से हर चीज होगी सस्ती

इस निर्णय में परिवार की तीनों पुत्रियाँ – राजकुमारी, टीना एवं ज्योति एवम स्व: नरेश जी के दोनों छोटे भाइयों सुरेंद्र जी व कुन्दन जी सहित सभी परिजन की सहमति और भावनात्मक सहभागिता रही।

यह कदम समाज में आध्यात्मिक आस्था, नई सोच और संस्कारों के आदर्श संदेश के रूप में एक नई मिसाल प्रस्तुत करता है।

Comments