28 अगस्त गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

 



न्यूज नजर। भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि,  वार गुरुवार, सम्वत 2082, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 05.56 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ


मेष राशि : आपके व्यवहार से परिजन नाराज होंगे। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। रुके हुए कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में लाभ होगा। संतान की उन्नती से मन प्रसन्न होगा।


वृषभ राशि : निवेश करने में दुस्साहस हानिकारक हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम योजनाओं के अनुसार संपन्न होंगे।

यह भी देखें : बाप से बड़ा रुपैया | रिटायर्ड डीएसपी को पत्नी-बेटों ने रस्सी से बांधकर पीटा

मिथुन राशि : दिन की शुरुआत व्यस्ततापूर्ण रहेगी। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें। व्यापार अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी।


कर्क राशि : कारोबार में अपनी बुद्धिमानी से स्थिति सुधार लेंगे। कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी। नौकरी में मनचाहा मुकाम पाने के लिए प्रयत्न करें।


सिंह राशि : भवन-भूमि से संबंधित मामले समझौते से हल होंगे। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है। कार्य के प्रति ईमानदार रहें। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।


कन्या राशि : किसी काम को करने की ललक रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। प्रेम प्रसंग में न फसें।


तुला राशि : दूसरे का सुख को देख कर स्वयं दुखी न हों। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। समय अनुकूल है। उसका सदुपयोग करें।


वृश्चिक राशि : मित्रों के साथ मिलकर किसी नए कारोबार की शुरुआत करने का मन बनेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। भेंट, उपहार मिल सकते हैं।

यह भी देखें : बाप से बड़ा रुपैया | रिटायर्ड डीएसपी को पत्नी-बेटों ने रस्सी से बांधकर पीटा

धनु राशि : दिन शुभ है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। जीवनसाथी पर अनावश्यक क्रोध न करें।


मकर राशि : किसी धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। प्रतिस्पर्धा में सफलता के योग हैं। परिवार में महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आर्थिक स्थिति प्रसन्नतादायी रहेगी।

यह भी देखें : बाप से बड़ा रुपैया | रिटायर्ड डीएसपी को पत्नी-बेटों ने रस्सी से बांधकर पीटा

कुम्भ राशि : परिवार के मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे। पूर्व में किए गए कार्य फलीभूत होंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। परिणय संबंध में निर्णय लेने में विलंब न करें।


मीन राशि : पूर्ण नीति से किये गए काम आपके अनुसार होंगे। व्यावसायिक नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपको लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।

Comments