25 अगस्त सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल
न्यूज नजर। भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2082, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर 12.34 बजे बाद तृतीया तिथि प्रारम्भ
मेष राशि : मन लगाकर काम करें। व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। निजी समस्या का समाधान होगा। परिजनों में असंतोष का वातावरण रहेगा। भूमि-आवास की समस्याओं से परेशान रहेंगे। आर्थिक चिंता रहेगी। महमानों का आवागमन बना रहेगा।
वृषभ राशि : कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह आप को महत्वपूर्ण पद दिलवा सकता है। बुद्धि एवं तर्क से कार्यस्थल पर अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।
मिथुन राशि : आज वाणी पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे। कार्यपद्धति में बदलाव होगा। नौकरी में आपके विरुद्ध षड्यंत्र होगा।
कर्क राशि : आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे जो आपके लिए शुभ रहेंगे। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। साहस, पराक्रम में वृद्धि संभव है। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना बनती है। अनाज, तेल, पोहा और किराना व्यापारियों के लिए समय उतार-चढ़ाव वाला है।
यह भी देखें : आवारा कुत्तों को बचाने के लिए अब धर्म का सहारा
यह भी देखें : मोदी ने किया बड़ा वादा, दिवाली से हर चीज होगी सस्ती
सिंह राशि : दिन उपयुक्त है। किसी विशेष कार्य के होने से ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पूर्व में किए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। वाणी पर संयम रखते हुए कार्य करें।
कन्या राशि : अपनी आदतों से जीवनसाथी से तालमेल स्थापित नहीं हो सकेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। आज भेंट-उपहार आदि की प्राप्ति संभव है।
तुला राशि : वाहन सुख मिलेगा। आर्थिक निवेश में सावधानी रखें। शीत से संबंधी विकार हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सही निर्णय ले पाएंगे। मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी।
वृश्चिक राशि : आज आपके प्रयासों से आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रशासनिक लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा।
धनु राशि : अपने काम करने के तरीकों को बदलें भाइयों से विवाद होंगे। दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। निजी जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। सत्कर्म में रुचि रहेगी।
मकर राशि : आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वाणी संयम रखें। यात्रा संभव है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक तंगी से जरूरी काम बाधित होंगे। संतान के व्यवहार से दु:ख होगा।
यह भी देखें : आवारा कुत्तों को बचाने के लिए अब धर्म का सहारा
यह भी देखें : मोदी ने किया बड़ा वादा, दिवाली से हर चीज होगी सस्ती
कुम्भ राशि : मन की बात कहने से शांति मिलेगी। वाहन खरीदने का मन सार्थक होगा। आलस हावी रहेगा। मन में किसी निर्णय को लेकर दुविधा रहेगी। माता- पिता से जरूरी वार्तालाप होगी।
मीन राशि : धन प्राप्ति के स्रोत स्थापित होने के योग हैं। किसी विशेष वस्तु की प्राप्ति के लिए धैर्य एवं संयम बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यस्थल के विरोधी परास्त होंगे। यात्रा निरस्त होगी।
.jpeg)


Comments
Post a Comment