24 अगस्त रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

 



न्यूज नजर। भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार रविवार, सम्वत 2082, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 11.48 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ


मेष राशि : व्यवहार में आये परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। अपने कार्य में मन नहीं लगेगा। मेहनत के अनुरूप धन नहीं मिलने से नौकरी छोडऩे का मन बना रहे हैं। थोड़ा संभल कर रहें विवाद हो सकते हैं।


वृषभ राशि : आर्थिक पक्ष कमजोर होने से परेशानी बढ़ सकती है। परिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपने हुनर से ख्याति मिलेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े जातको को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।


मिथुन राशि : वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आप की उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकूल नहीं हैं।


कर्क राशि : आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बढ़ें, थोड़ा सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।


सिंह राशि : विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आप का व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें।


कन्या राशि : रुके कार्यों में गति आएगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आप के पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है।


तुला राशि : किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग है। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।


वृश्चिक राशि : राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए हैं। आप के कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी।

यह भी देखें : इस मंदिर में छिपा है 32 किलोमीटर लंबी गुफा का रहस्य


यह भी देखें : आवारा कुत्तों को बचाने के लिए अब धर्म का सहारा

यह भी देखें : मोदी ने किया बड़ा वादा, दिवाली से हर चीज होगी सस्ती

धनु राशि : आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आप का विरोध कर सकते हैं।


मकर राशि : अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते है। जीवनसाथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव है।


कुम्भ राशि : पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य पद्धति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रेम प्रकट करने का उचित समय है।

यह भी देखें : इस मंदिर में छिपा है 32 किलोमीटर लंबी गुफा का रहस्य


यह भी देखें : आवारा कुत्तों को बचाने के लिए अब धर्म का सहारा

यह भी देखें : मोदी ने किया बड़ा वादा, दिवाली से हर चीज होगी सस्ती

मीन राशि : आज दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। आत्मविश्वास में कमी होगी एवं कार्यों में सफलता मिलने में संदेह है। पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। संतान सुख प्राप्त होगा।

Comments