गणपति बप्‍पा को लगाया 151 किलो अन्‍नकूट का भोग

 


अजमेर। गणेश चतुर्थी के तहत शिवकॉलोनी, नयाघर गुलाबबाड़ी में विराजित गुलाब बाग का राजा को शनिवार को 151 किलो अन्‍नकूट का भोग लगाया गया। भक्‍तजनों में प्रसाद वितरित किया गया। 


गणेश मित्र मण्‍डल के सदस्‍य रवि भाटी ने बताया कि शाम 7 बजे की आरती के प्रश्‍चात गणपति महाराज को अन्‍नकूट का लगाया गया। इसमें आसपास के लोगों ने स्‍वयं की इच्‍छा से सबिज्‍यों व अनाज, मसाले का वितरण किया। साथ ही मण्‍डल का सहयोग रहा। करीब 151 किलो अन्‍नकूट भक्‍तों में वितरित किया गया। उन्‍होंने बताया कि शुक्रवार रात्रि को बच्‍चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। कई बच्‍चे विभिन्‍न वेशभूषा पहनकर भाग लिया गया। 

यह भी देखें : पटरी पर लेटी तीन महिलाएं... ऊपर दौड़ने लगी मालगाड़ी


यह भी देखें : इस मंदिर में छिपा है 32 किलोमीटर लंबी गुफा का रहस्य

साथ ही बच्‍चों की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेताओं को आगामी दिनों में पुरस्‍कार वितरित किए जाएंगे। मित्र मण्‍डल सदस्‍य चेतन भाटी, नरेश तंवर, अनिल सोनी, नितीन सैनी, दीपेन्‍द्र पडियार, अमन, राहुल कपिल राव व अन्‍य सदस्‍य कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं।

Comments