नामदेव प्रतिभावान छात्र सम्मान एवं सावन संगीत संध्या का आयोजन
भीलवाड़ा। श्री नामदेव समाज संस्थान भीलवाड़ा के तत्वावधान में 27 जुलाई 2025 को वार्षिक आमसभा प्रतिभा सम्मान समारोह और सावन संगीत संध्या का आयोजन संजय कॉलोनी स्थित समाज के नामदेव भवन पर उमंग और उल्लास के साथ आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विट्ठलेश्वर सेवा संस्थान मातृकुंडिया के अध्यक्ष श्री गोर्धन जी तोलम्बिया ,झोपड़ियां वाले , विशिष्ठ अतिथि समाज के मेवाड़ महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेश जी मेंहर, पूर्व उपाध्यक्ष श्री गोपाल गोठवाल,(उदयपुर) वर्तमान अध्यक्ष श्री बालमुकुंद तोलंबिया, मातृकुण्डिया कोषाध्यक्ष , श्री जगदीश जी फलोदिया , रामदयाल जी नेहरिया श्यामलाल जी ठाड़ा , चैनसुख पोखरा , आशा डिडवनिया महिला अध्यक्ष , संस्थान संरक्षक शिव प्रकाश जी भाटिया रामगोपाल पोखरा ,शिवप्रकाश जी बुला तथा शिव प्रसाद जी बुलिया (कोषाध्यक्ष अखिल भारतीय नामदेव टाँक क्षत्रिय महासभा ) थे।
संस्थान अध्यक्ष श्यामलाल जी छापरवाल एवम वरिष्ठ समाजबंधुओं के द्वारा अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर ,स्मृति-चिन्ह भेंट कर स्वागत सत्कार किया गया ।
समारोह का शुभारंभ अतिथि एवम संस्थान संरक्षक द्वारा सन्त श्री नामदेव जी महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर ,फूलमाला पहनाकर किया गया ।
दोपहर प्रथम सत्र में सेवा संस्थान की वार्षिक आय व्यय का प्रतिवेदन अध्यक्ष महामंत्री और कोषाध्यक्ष ने समाज के समक्ष रखा । सकारात्मक विचार विमर्श और सुझाव के बाद सर्वसम्मति से पारित किया गया।
यह भी देखें : 25 बरस की लड़कियां... बयान पर अनिरुद्धाचार्य ने मांगी माफी
यह भी देखें : स्कूल की छत गिरी, 7 बच्चों के कातिल कौन..?
यह भी देखें : जम्मू के इस मंदिर में भी रुक सकते हैं अमरनाथ यात्री, लंगर सेवा और AC हॉल की निःशुल्क व्यवस्था
इसके बाद द्वितीय सत्र में समाज के होनहार और मेघावी छात्रों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इसमें समाज के सेकेंडरी ,हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभावान मेधावी बच्चों व खेलों व अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतिभाओं को उनके माता पिता के साथ प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह और ऊपरना पहना कर सम्मान किया गया । कुल 35 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया ।
प्रमुख सम्मानित प्रतिभाएं
Rbsc हायर सेकण्डरी
शुभम छापरवाल s/o दिलीप कुमार छापरवाल 91%
चेतना हरगण D/O बुद्धिप्रकाश जी हरगण 86%
नन्दिनी सर्वा D/O बसन्त जी सर्वा 84.4%
हितेश बुला S /0 ओम प्रकाशजी बुला 84%
आरती टेलर D/O विष्णु जी ठाड़ा 83.2%
गार्गी सर्वा D/O प्रकाश जी सर्वा 80.8%
CBSC हायर सेकण्डरी
तनवी डिडवानियाD/O तरुण जी डिडवानिया 90.2%
अभिमन्यु टेलर S/O प्रदीप जी टेलर 82.2%
मोहित गोठवाल S/O राजकुमार जी गोठवाल 81.2%
वंशिका छापरवाल D/O महेश जी छापरवाल 79.8%
RBSC सेकण्डरी
माही टेलर D/O विजय कुमार टेलर 87%
अवनी टेलर D/O महावीर जी ढाढिया 86%
पलक टेलर D/O अनिल तोलम्बिया 85.5%
CBSC सेकण्डरी
तनिष्क पोखरा S/O कश्यप जी पोखरा 94.22% नमस्वि नथिया D/O अमित जी नथिया 92.14%
मानवी नेहरिया D/O ओम प्रकाश जी नेहरिया 88%
सृष्टि पोखरा D/O अतुल जी पोखरा 90%
तन्मय सर्वा S/O प्रकाश जी सर्वा 93.2%
रुद्राक्ष बूलिया S/O भूपेंद्र जी बूलिया 80%
विशिष्ठ डिग्री धारक प्रतिभा
केशव बूलिया S/O गोपाल स्वरूप बूलिया GATE -25 MT आल इंडिया रेंक 88 (IIT BOMBAY)
सुदर्शन बूलिया S/O गोपाल टेलर UGC नेट 97.74%
तुषार पोखरा IIM BANGLORE -QUALIFIED
प्राची बूलिया D/O सुरेंद्र जी बूलिया MSC GOLD MEDLIST
भारती टेलर D/O राजेश थूथगर CA -QUALIFIED
अजय टेलर B PED - QUALIFIED
अन्य प्रतिभाएं
खुशीराम डिडवानिया S/O गोविंदजी डिडववानिया - योगा
प्रियांशु कावलिया S/O पारस मल जी
कावलिया -- फड़ पेटिंग
रिया छापरवाल D/O भरत जी छापरवाल - संगीत
प्रिया छापरवाल D/O भरत जी छापरवाल - संगीत
अतिथियों ने सभा को संबोधित करते हुए शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण पर विषेष जोर देते हुए कहा कि बच्चे पढाई पर पूरा ध्यान देवें, अपनी इच्छा शक्ति को दुढ रखें तो निष्चित सफलता प्राप्त की जा सकती है। कभी होंसला नहीं छोडना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग पढाई का युग है। *पढाई करके परिवार, समाज व देश की प्रगति करके अपना नाम रोशन करें।
आज का यह सम्मान, एक प्रेरणा है कि आप यहाँ से और ऊँचे उड़ान भरें। आने वाले कल में आप डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी, लेखक या उद्यमी बनें लेकिन हमेशा एक बात याद रखें।
"सफल वही होता है जो सफलता पाकर भी विनम्र रहता है, और असफलता में भी प्रयास करना नहीं छोड़ता। हम भी कितनी सीढियां पार कर इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की अच्छी प्रतिभाओं के लिए तन, मन व धन से हर समय तैयार हैं।
यह भी देखें : 25 बरस की लड़कियां... बयान पर अनिरुद्धाचार्य ने मांगी माफी
यह भी देखें : स्कूल की छत गिरी, 7 बच्चों के कातिल कौन..?
यह भी देखें : जम्मू के इस मंदिर में भी रुक सकते हैं अमरनाथ यात्री, लंगर सेवा और AC हॉल की निःशुल्क व्यवस्था
इसके बाद तृतीय सत्र में सावन संगीत समारोह का आयोजन किया गया इसके अध्यक्षता पूर्व महासभा अध्यक्ष श्री सुरेश जी मेंहर साहब ने की। संगीत संध्या में प्रतिभागी गायक कलाकार जिसमें प्रमुख श्री गोपाल नामदेव शंभूपुरा श्री भावेश शंभूपुरा, श्री गोपाल गोठवाल उदयपुर, पंकज गोठवाल बड़लियास, श्री गोविंद जी नामदेव, श्री सत्यनारायण जी ठाडा भीलवाड़ा श्री किशन गोपाल सर्वा सांगानेर और श्रीमती सीता जी सर्वा भीलवाड़ा ने भजन ओर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी । कार्यक्रम के बाद सभी अल्पाहार लिया ।
कार्यक्रम में संस्थान कार्यकारिणी के रामनारायण जी तोलम्बिया (मंदिर प्रबंधक ), सुशील जी छापरवाल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) , अनिल कुमार जी किजड़ा (कोषाध्यक्ष) गोविन्द जी डिडवानिया (संगठन मंत्री) हेमन्त जी सर्वा (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रथम ) देवीलाल जी कावलिया (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष द्वितीय ) भेरूलाल जी खत्ती (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तृतीय ) संदीप जी लुंडर (युवा प्रकोष्ठ संयोजक) कन्हैयालाल जी रोलानिया (पूर्व उपाध्यक्ष), श्री दिनेश कुमार जी पिला (पूर्व कोषाध्यक्ष ) श्री मुन्नालाल जी ऊँटवाल, ( भवन प्रबंधक ) जगदीश जी बूलिया, (पूर्व संगठन मन्त्री) राजेन्द्र कुमार जी छापरवाल (पूर्व उपाध्यक्ष)
सर्वश्री सत्यप्रकाश जी भाटिया ,सुरेश कुमार जी छापरवाल ,वासुदेव जी रुणवाल ,कैलाश जी पोखरा, जितेंद्र कुमार जी सर्वा , ओम प्रकाश जी हरगण , साँवरिया जी किजड़ा, ,सुदर्शन जी तोलम्बिया , रामेश्वर लाल जी छापरवाल ,भगवान लालजी सर्वा राजेश कुमार जी बूलिया, सत्यनारायण जी ठाड़ा (नामदेव भगत ) अमित कुमार जी बुला ,गोविन्द जी तोलम्बिया , गोपाल स्वरूप बूलिया ,तरुण डिडवानिया, राजेन्द्रकुमार जी छापरवाल ,बसन्त जी छापरवाल ,कैलाश जी ठाड़ा , सत्यनारायन जी गोठवाल , सुरेंद्र कुमार जी बुलिया , अशोक कुमार जी तोलम्बिया , शिव प्रकाश जी बुला, देवीलाल जी हरगण ,राजकुमार जी गोठवाल , श्यामसुंदर जी नेगी ,राजेशजी थूथगर विष्णु जी ठाड़ा ,गोपाल बुला ,जसवंत नईवाल , महावीर जी छापरवाल ,सुदर्शनजी सर्वा, भरत जी छापरवाल,महेश जी छापरवाल ,महावीरजी ढाढ़ीया महिलाओं में , श्रीमती जानकी देवी भाटिया , कांता सर्वा ,सीता सर्वा, संतोष किजड़ा (पूर्व महिला अध्यक्ष ) आशा डिडवानिया( महिला अध्यक्ष ) , निर्मलादेवी बुलिया ,पुष्पा बुलिया,जयश्री सर्वा , रीना सर्वा ,कमला बुला , शकुंतला छापरवाल , कमलेश छापरवाल, सोनल छापरवाल ,माया गोठवाल , सीमा थूथगर , शकुंतला बूलिया, लीला छापरवाल, लतादेवी तोलम्बिया ,मीनाक्षी , टीना ,अनुराधाटेलर अनिता टेलर , राधा देवी टेलर , शांतिदेवी ,मंजू देवी , निधि टेलर , अवनि ढाढ़ीया ,स्नेहाटेलर , कविता ढाढ़ीया एवम प्रतिभाओ सहित बालगोपाल की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
अंत मे महामंत्री डॉ शान्तिलाल जी छापरवाल ने समारोह में पधारे हुए सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री डॉ शान्तिलालजी छापरवाल एवम सुनील कुमार जी डिडवानिया ने किया ।







Comments
Post a Comment