जगन्नाथ यात्रा के दौरान शाही मस्जिद पर चप्पल फेंकी, वीडियो वायरल होने पर लोगों में रोष
इसका वीडियो वायरल होते ही मुस्लिम समाज में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में समाज के लोग खाराकुआं थाना पहुंचे और वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
यह भी देखें : 21 करोड़ का मायरा | 1 किलो सोना-15 किलो चांदी, पेट्रोल पम्प और करोड़ों की जमीनें
यह भी देखें : मोदी के योग कार्यक्रम में मची लूट खसोट
https://youtube.com/shorts/5FjVRrgIJ6w?feature=share
थाना प्रभारी राजकुमार मालवीय ने बताया कि अबरार अहमद निवासी मोचीवाड़ा की शिकायत पर थाना खाराकुआं में एफआईआर क्रमांक 91/25 धारा 295A (धार्मिक भावना आहत करने का प्रकरण) के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो के अलावा क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जाएंगे। फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
यह भी देखें : 21 करोड़ का मायरा | 1 किलो सोना-15 किलो चांदी, पेट्रोल पम्प और करोड़ों की जमीनें
यह भी देखें : मोदी के योग कार्यक्रम में मची लूट खसोट
https://youtube.com/shorts/5FjVRrgIJ6w?feature=share

Comments
Post a Comment