सरकारी गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, पेट्रोल पंप सीज




इंदौर। बारिस के दिनों में अगर किसी पेट्रोल पंप पर किसी की गाड़ी में तेल की जगह पानी भर दिया जाता है तो प्रशासन जनता की बजाय पेट्रोल पंप मालिक की तरफदारी करता है लेकिन जब बात मुख्यमंत्री की हो तो प्रशासन को सारे कायदे याद आ जाते हैं।

मध्य प्रदेश से एक ऐसी ही खबर सामने आई है। सीएम मोहन यादव के काफिले की लगभग 19  गाड़ियां अचानक से बंद हो गईं। सभी गाड़ियों में डोसीगांव के पेट्रोल पंप से डीजल भरवाया था। मिलावट की आशंका में पेट्रोल पंप भी सील कर दिया गया है। 

ये सभी गाड़ियां मध्य प्रदेश के रीजनल इंडस्ट्रियल समिट के लिए इंदौर आई थीं। रास्ते में डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर ही रुक गईं। इसके बाद प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। जांच की गई। इसमें भी चौंकाने वाला मामला सामने आया। डीजल में पानी की मिलावट मिली है। 

यह भी देखें : हलाल वाला प्रसाद बांटने पर बीजेपी नेत्री मुख्यमंत्री ममता पर भड़कीं

यह भी देखें : महिला ने रेल पटरी पर 8 किलोमीटर तक दौड़ाई कार, रुक गई ट्रेनें


यह भी देखें : मोदी के योग कार्यक्रम में मची लूट खसोट 

https://youtube.com/shorts/5FjVRrgIJ6w?feature=share

बताया जा रहा है कि इसी पानी मिले डीजल से सीएम के काफिले की गाड़ियों के इंजन फेल हो गए। कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप सील कर दिया गया है। इंदौर से दूसरी गाड़ियां मंगवाई गईं। इधर पेट्रोल पंप मैनेजर ने बारिश में पानी रिसाव की बात कही है। हालांकि विस्तृत जांच के बाद मामला साफ हो सकेगा।




मामले में नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय ने बताया कि बारिश के कारण पेट्रोल पंप टैंक में पानी रिसाव की आशंका है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पेट्रोल पंप सील कर दिया है। रिपोर्ट सीनियर अफसर को सौंपी जाएगी।

रतलाम में आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड इम्प्लॉइमेंट कॉन्क्लेव 2025 के मद्देनजर मुख्यमंत्री के काफिले के लिए गुरुवार रात इंदौर से 19 गाड़ियां मंगवाई गई थी।

 इन गाड़ियों में जब रतलाम के डोसीगांव स्थित पेट्रोल पंप से गाड़ियों में डीजल भरवाया गया जिसके बाद थोड़ी दूर पहुंचने के बाद एक एक कर सारी गाड़िया बंद हो गईं, जिससे प्रशासन सकते में आ गया।

 प्रशासन ने रात को पेट्रोल पंप पहुंचकर जांच की और पेट्रोल पंप सील कर दिया। गाड़ियों के टैंक खोलकर देखे गए तो उनमें डीजल के साथ पानी निकला। मालूम पड़ा कि गाड़ी में 20 लीटर डीजल डलवाया तो उसमें 10 लीटर पानी निकला। यह स्थिति सभी गाड़ियों में दिखीं। रात में ही अफसर मौके पर पहुंचे। पेट्रोल पंप को सील कर दिया। फिर इंदौर से दूसरी गाड़ियों का अरेंजमेंट किया।

यह भी देखें : हलाल वाला प्रसाद बांटने पर बीजेपी नेत्री मुख्यमंत्री ममता पर भड़कीं

यह भी देखें : महिला ने रेल पटरी पर 8 किलोमीटर तक दौड़ाई कार, रुक गई ट्रेनें


यह भी देखें : मोदी के योग कार्यक्रम में मची लूट खसोट 

https://youtube.com/shorts/5FjVRrgIJ6w?feature=share

Comments