जींस टॉप पहनकर भीख मांग रही अहमदाबाद की 9 युवतियां अरेस्ट
बरेली। आंवला क्षेत्र में जींस-टाप पहनकर नौ युवतियां सड़कों पर घूम-घूमकर भीख मांग रही थीं। इनकी हरकत देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवतियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया। ये युवतियां गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली हैं।
आंवला-बदायूं रोड पर एक मेडिकल कॉलेज के समीप जींस-टाप पहनी नौ गुजराती युवतियां सड़क पर राहगीरों को रोक रही थी और घर में तमाम परेशानियां बताकर राहगीरों से 100-200 रुपये मदद की गुहार लगा रही थीं। कुछ लोगों ने इनके भावनात्मक झांसे में आकर रुपये भी दिए। शक होने पर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
यह भी देखें : कश्मीरी स्टूडेंट्स को मुफ्तखोरी की आदत पड़ी
यह भी देखें : पीएम मोदी के डुप्लीकेट को देख हैरत में पड़ गए लोग
यह भी देखें : अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए कितना होता है खर्चा
दो-दो लाख के मुचलके पर छोड़ा
पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की तो युवतियों ने बताया कि वे गुजरात के अहमदाबाद से आई हैं। युवतियों ने अपने नाम उर्मी (28), नीतू (25), कुसुम (25), अंजलि (21), सुनीता (26), रीना (20), मनीषा (20), पूनम (25) और टीना (26) बताए। पुलिस सभी को थाने ले आई और शांतिभंग की कार्रवाई कर दी। उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से दो-दो लाख के मुचलके पर छोड़ दिया।गिरोह के अन्य सदस्यों की सक्रियता की आशंका
आंवला क्षेत्र में चर्चा है कि इस गिरोह में और भी सदस्य हैं, जो अन्य स्थानों पर भीख मांग रहे हैं। रुपये न देने पर ये राहगीरों पर संगीन आरोप भी लगा सकती हैं। फिलहाल पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने व किसी प्रकार की समस्या आने पर पुलिस को सूचित करने की सलाह दी है।

आंवला कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि युवतियां अपनी पारिवारिक परेशानियां बता कर भीख मांग रही थीं। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
यह भी देखें : कश्मीरी स्टूडेंट्स को मुफ्तखोरी की आदत पड़ी
यह भी देखें : पीएम मोदी के डुप्लीकेट को देख हैरत में पड़ गए लोग
यह भी देखें : अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए कितना होता है खर्चा

Comments
Post a Comment