25 जून बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

 


न्यूज नजर। आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2082, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 04.00 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ


मेष राशि : आप एक नई एसोसिएशन या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। आप व्यावसायिक परियोजनाओं के प्रति उत्साही और आश्वस्त हैं। अत: आप भविष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर पाएंगे। यदि कोई कानूनी मामला लंबित है, तो अदालती मामलों में सफलता का संकेत मिलता है। वित्तीय उपक्रमों और निवेशों की लाभ की ध्वनि आपको प्रसन्नचित रखेगी।

यह भी देखें : चाची ने चुना नया पति, भतीजे संग..

https://youtu.be/21JfMyOwfqI

यह भी देखें : पीएम मोदी के डुप्लीकेट को देख हैरत में पड़ गए लोग

यह भी देखें : अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए कितना होता है खर्चा

वृष राशि : आज आप में से कुछ की रचनात्मकता चरम पर होगी लेकिन वित्तीय दबाव हो सकता है। धन संबंधी मामलों को समझदारी से निपटाया जाना चाहिए। व्यावसायिक संदर्भ में आप अपने लाभ के लिए संपत्ति का उपयोग किसी रचनात्मक कार्य के लिए कर सकते हैं। परिवार के साथ बहुप्रतीक्षित यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है।


मिथुन राशि : अच्छे व्यावसायिक अवसर आपके व्यवसाय को बढ़ाने और विस्तृत करने में अति सहायक सिद्ध होंगे। आप नए क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार होंगे। उद्यमी अच्छा करेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे और संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। बच्चे अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा करेंगे और आप उनपर गर्व करेंगे।


कर्क राशि : आज का दिन भाग-दौड़ वाला हो सकता है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होंगे और आपका उत्साह आपको साहस एवं बल प्रदान करेगा। जिसके फलस्वरूप आप व्यावसायिक स्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ पाएंगे। आप अपने साथियों को फायदा पहुंचाने और उन्हें प्रभावित करने के अवसरों का पूर्ण लाभ उठाएंगे।


सिंह राशि : आर्थिक रूप से आप अच्छा करेंगे और कुछ महंगी वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। भूमि में निवेश भी हो सकता है। व्यावसायिक रूप से दिन शुभ है। जिस प्रोजेक्ट पर आप वर्तमान में काम कर रहे हैं, वह भविष्य में संभावनाओं को खोल सकता है। भाई-बहनों से कुछ तनाव होने के कारण पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रह सकता है।


कन्या राशि : आज आप में से कुछ के जीवन में अप्रत्याशित रूप से कुछ घटित हो सकता हैं। विदेशी संपर्क वाले लोग व्यावसायिक गतिविधि में उतार-चढ़ाव अनुभव कर सकते हैं। यदि आप प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी तलाश कर रहे हैं तो कड़ी मेहनत कीजिए क्योंकि सफलता आपसे बस कुछ ही दूर है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।


तुला राशि : व्यवसाय में उन लोगों के लिए यह एक अनुकूल अवधि है जो एक नई साझेदारी में प्रवेश कर रहे हैं। व्यावसायिक और आर्थिक परियोजनाएं उचित विचार और परिश्रम के बाद ही पूर्ण और सम्पन्न होगी। आप महत्वपूर्ण लोगों को प्रभावित एवं उनसे संपर्क स्थापित कर पाएंगे। वित्तीय रूप से दिन अच्छा है।


वृश्चिक राशि : आय अच्छी रहेगी, किन्तु बेकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाना श्रेयकर रहेगा। आपको अपने करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अथक परिश्रम के उपरांत आप स्थितियों पर काबू पा सकेंगे। भावनाओं को अपने निर्णयों को निर्धारित न करने दें, निष्पक्षता बनाये रखें।

यह भी देखें : चाची ने चुना नया पति, भतीजे संग..

https://youtu.be/21JfMyOwfqI

यह भी देखें : पीएम मोदी के डुप्लीकेट को देख हैरत में पड़ गए लोग

यह भी देखें : अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए कितना होता है खर्चा

धनु राशि : व्यावसायिक रूप से आज का दिन शुभ रहेगा। पदोन्नति या व्यावसायिक बेहतरी का प्रबल संकेत है। आपको लंबे समय से पोषित सपने एवं परियोजना पर काम करने का अवसर मिल सकता है। व्यावसायिक गतिविधि में तेजी हो सकती है। आर्थिक रूप से आप बहुत अच्छा करेंगे और एक पुराना ऋण भी वसूल किया जा सकता है।


मकर राशि : किस्मत आपका साथ देगी और महत्वाकांक्षी परियोजनाएं गतिशील हो सकती हैं। नए क्षेत्र में उद्यम करते समय अथवा नए सहयोगियों के साथ बातचीत करते हुए अपने शब्दों एवं विचारों का चयन खूब सोच-समझ कर कीजिये। आप सामूहिक चर्चाओं, बैठकों, सम्मेलनों में भाग लेंगे और आसानी से अपने विचार बिंदु को व्यक्त कर पाएंगे।


कुम्भ राशि : वित्तीय रूप से दिन शुभ है और कुछ महत्वपूर्ण लाभ प्राप्ति भी हो सकता है। उद्यमी और व्यवसायी एक नए संघ या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलती है। पेशेवर रूप से आप लोकप्रियता और प्रशंसा हासिल करेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में खुशी और आनंद प्राप्ति होगी।

यह भी देखें : चाची ने चुना नया पति, भतीजे संग..

https://youtu.be/21JfMyOwfqI

यह भी देखें : पीएम मोदी के डुप्लीकेट को देख हैरत में पड़ गए लोग

यह भी देखें : अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए कितना होता है खर्चा

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत उत्साहजनक नही है। आज कार्यों में देरी और बाधाएं प्रबल होंगी। हालांकि पारिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। अपने विचारों और कार्यों को फिर से व्यवस्थित करने पर ध्यान दें, क्योंकि आपको अधिक अनुशासित और व्यवस्थित होने की आवश्यकता है।

Comments