23 जून सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

 


न्यूज नजर। आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2082, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 10.09 बजे बाद चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ


मेष राशि : कारोबार में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। समय का दुरुपयोग ना करें। लंबे समय से रुके पैसे प्रयत्न करने पर प्राप्त होंगे। दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा।


वृषभ राशि : दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। आज का दिन लाभदायी है। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढऩे और उगाही की वसूली की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है।

यह भी देखें : कश्मीरी स्टूडेंट्स को मुफ्तखोरी की आदत पड़ी


यह भी देखें : पीएम मोदी के डुप्लीकेट को देख हैरत में पड़ गए लोग

यह भी देखें : अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए कितना होता है खर्चा

मिथुन राशि : व्यापार में अवरोध आ सकते हैं। संतान की ओर ध्यान देना आवश्यक है। आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।


कर्क राशि : मनचाही नौकरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। नौकरी के लिए दिन शानदार रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। 


सिंह राशि : कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।


कन्या राशि : कला के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय में सुअवसर प्राप्त हो सकेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। नया प्रस्ताव मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।


तुला राशि : दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्ण रहेगी। पारिवारिक जीवन में हर्ष हो सकता है। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।


वृश्चिक राशि : व्यापार में ऋण लेना पड़ सकता है। अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चितता आवश्यक है। विशेष लाभ के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। संतान सुख मिलेगा।


धनु राशि : लंबे समय के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। बोलचाल में कटुता न आने दें। यात्रा संभव है।


मकर राशि : कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। परिवार की समस्या रहेगी। रचनात्मक काम होंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा।

यह भी देखें : कश्मीरी स्टूडेंट्स को मुफ्तखोरी की आदत पड़ी


यह भी देखें : पीएम मोदी के डुप्लीकेट को देख हैरत में पड़ गए लोग

यह भी देखें : अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए कितना होता है खर्चा

कुम्भ राशि : कम समय में कार्य पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा।


मीन राशि : अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें। वाहन, मकान आदि की खरीदी का योग बनेगा। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद होगी। संतान की ओर से सुखदायक समाचार मिलेंगे।

Comments