कोर्ट ने रुकवा दी पाकिस्तानी दुल्हन की वापसी,

 



नौकरी बचाने के लिए भी कोर्ट की शरण लेगा सीआरपीएफ जवान


जम्मू। पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार की पाकिस्तान के प्रति सख्ती सीआरपीएफ जवान मुनीर खान को भारी पड़ गया है। पाकिस्तानी लड़की मीनल से शादी के बाद से ही मुनीर की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। शनिवार शाम को सीआरपीएफ जवान मुनीर खान को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। 

मुनीर खान ने बताया कि शनिवार शाम अधिकारियों ने फोन कर इसकी जानकारी दी थी। पहले मीनल को वापिस पाकिस्तान भेजने की चिंता हो रही थी। अब एक और चिंता बढ़ गई। बताया जा रहा है कि अधिकारियों द्वारा यह फैसला देश की सुरक्षा का हवाला देते हुए सीआरपीएफ जवान मुनीर खान को पाकिस्तानी महिला से शादी करके छुपाने और वीजा उल्लंघन के चलते लिया गया है।

बताया जा रहा है कि मुनीर खान अब एक बार फिर से अपनी नौकरी बचाने के लिए सोमवार को कोर्ट का सहारा ले सकते है। इससे पहले मुनीर ने मीनल को पाकिस्तान जाने के निर्देश पर रोक लगाने के लिए कोर्ट का सहारा लिया था। सीआरपीएफ की 41 बटालियन का जवान मुनीर खान इस समय भोपाल में तैनात है।

ऑनलाइन शादी की थी

मुनीर को नौकरी से बर्खास्त करने से पूरा परिवार सदमे में है। मीनल और मुनीर की शादी नौ साल पहले ही शगुन के तौर पर कर दी गई थी। बीते दो साल से वीजा के लिए आवेदन कर रहे थे, लेकिन वीजा नहीं मिला। इसके बाद 24 मई 2024 को दोनों का ऑनलाइन निकाह करवा दिया गया था।

यह भी देखें : योगी गरजे | अंजाम भुगतेंगे आतंकियों के आका


यह भी देखें : देशभर से उठी मांग, पाकिस्तान पर हमला करो

https://youtu.be/H0Bhc_lby-k


इसके बाद फिर वीजा के लिए आवेदन किया गया। तब जाकर 15 दिन का वीजा जारी हुआ था। 29 फरवरी को मीनल ससुराल आई थी। 14 मार्च को मीनल का वीजा समाप्त हो गया था। हालाकि मुनीर खान ने पत्नी मीनल के लिए लांग टर्म बीजा के लिए अवेदन किया हुआ था। इसके साथ ही इंटरव्यू भी हो गया था। अभी आगे की कार्यवाही होना बाकी थी। लेकिन अभी तक मीनल को भारत की नागरिकता नहीं मिली है। और वीजा का समय भी समाप्त हो गया।

मीनल को पाकिस्तान भेजने के आदेश पर लगी रोक

इसलिए पाकिस्तान की मीनल खान को पति का घर छोड़कर मंगलवार अमृतसर स्थित बाघा बॉर्डर भेज दिया गया था। मीनल खान पाकिस्तान के सियालकोट पंजाब में स्थित कोटली फकीर चंद गुंजन निवासी असगर खान की बेटी है। बुधवार दोपहर को एडवोकेट अंकुर शर्मा ने कोर्ट में मीनल को वापिस पाकिस्तान न भेजने के लिए अर्जी लगाई।

जिसके बाद कोर्ट ने मीनल को पाकिस्तान भेजने के निर्देश पर रोक लगा दी। इसके बाद कोर्ट का ऑर्डर दिखाकर मीनल को बाघा बॉर्डर से पाकिस्तान जाने से रोक दिया गया।

एक तरफ राहत तो दूसरी तरफ आफत
 
मीनल के रोक का ऑर्डर की खबर मिलते हैं मीनल के ससुराल वालों के चेहरे पर खुशी से खिल उठे। वीरवार सुबह मीनल परिवार के साथ अमृतसर से जम्मू के हंडवाल गांव लौट आई। फिलहाल मीनल को कोर्ट के अगले आदेश तक राहत मिल चुकी है। लेकिन अब मुनीर को बर्खास्त करने के आदेश के बाद फिर से परिवार की खुशियों में ग्रहण लग गया है।

Comments