किराणा की दुकान पर चैक हो रही थी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां, दो टीचर सस्पेंड
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के संस्कृत विषय की कॉपियां दुकान पर जांचने के मामले में दो सरकारी टीचर्स पर गाज गिरी है। दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है।
संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा अनिल शर्मा ने दो शिक्षकों को इस मामले में घोर लापरवाही का दोषी मानते हुए निलंबित किया है
शर्मा ने बताया कि बोर्ड की कॉफी चैक करने की जिम्मेदारी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागोट परबतसर के वरिष्ठ अध्यापक भवरूद्दीन को दी गई थी लेकिन उसने उसमें से कुछ कॉपियां अपने स्तर पर ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निमाड़ी मकराना के अध्यापक प्रदीप कुमार शर्मा को जांचने के लिए दे दी।
प्रदीप ने भी लापरवाही बरतते हुए उक्त कॉपियां अपने पिता को चैक करने के लिए दे दी। अध्यापक का पिता ही दुकान पर कॉफी जांचते हुए पाया गया। किसी ने किराणा शॉप पर बोर्ड की कॉपियां चैक करने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
यह भी देखें : दो लड़कियों ने आपस में रचाई शादी, बोलीं- मर्दों से हमें नफरत हो गई
यह भी देखें : बहुरानी ने ससुरजी को जमकर धोया
मामला उजागर होने के बाद केस की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त निदेशक ने दोनों शिक्षक को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
वरिष्ठ अध्यापक भवरूद्दीन का निलंबन काल के दौरान मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा नागौर रहेगा तथा प्रदीप कुमार शर्मा का निलंबन काल में मुख्यालय कार्यालय ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रिया बड़ी नागौर रहेगा। निलंबन कल के दौरान दोनों को राजस्थान सेवा नियम के तहत नियम अनुसार 50% निर्वाह भत्ता दे होगा
.jpeg)


Comments
Post a Comment