अजमेर में संत शिरोमणि श्री नामदेव मार्ग नामकरण पर देवनानी का अभिनन्दन

 


  अजमेर। शहर के आगरा गेट से अग्रसेन चौराहे तक मार्ग का नामकरण छीपा जाति के गौरव, आराध्य एवं युगपुरूष संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज के नाम पर "संत शिरोमणि श्री नामदेव मार्ग " रखे जाने पर छीपा समाज बंधुओं ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का अभिनन्दन किया।

 श्री नामदेव विट्ठल मंदिर एवं पंचायत भवन छीपान् ट्रस्ट अजमेर के बैनरतले आयोजित कार्यक्रम में त्रिलोक चंद नामा ने साफा पहनाकर एवं रमेश चंद्र धनोपिया ने नामदेव स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। 

यह भी देखें : पाकिस्तानियों को भारत से खदेड़ना शुरू, जाते जाते ये बोले

https://youtu.be/WKmyAuae7bI

यह भी देखें : फिल्म एक्टर कुलकर्णी पहुंचे कश्मीर, बोले- डरेंगे नहीं, हम तो आएंगे

डॉ बी.आर. छीपा (पूर्व कुलपति), दिनेश बंधीवाल ने शाॅल ओढ़ाकर, विनय दोसाया ( मंत्री) ने दुपट्टा पहनाकर देवनानी का स्वागत किया। इस दौरान संजीव नागर पूर्व पार्षद, ताराचंद कांणीगांवा, प्रहलाद छीपा, नंदलाल छीपा ( संरक्षक) , संतोष कुमार छीपा, अशोक कुमार छीपा, विष्णु कुमार छीपा, राजेश मेडतवाल, टीकम बाकलीवाल आदि देवनानी का आभार व्यक्त किया।

Comments