नामदेव समाज सेवा संस्थान ने पक्षियों के लिए बांटे परिंडे



पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि

भीलवाड़ा। श्री नामदेव समाज सेवा संस्थान, भीलवाड़ा के तत्वावधान में रविवार को श्री विट्ठल नामदेव मंदिर, संजय कॉलोनी, विद्युत नगर परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा एवं आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन किया गया।


यह आयोजन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान प्रेरित इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा निर्दोष हिंदू पर्यटकों पर की गई क्रूर गोलीबारी की घटना के विरोध में किया गया। इस भीषण आतंकी हमले में 28 नागरिकों की अकाल मृत्यु हुई थी, जिनमें दो विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। कार्यक्रम में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और इस नृशंस कृत्य की कड़ी निंदा की गई।

यह भी देखें : पाकिस्तानियों को भारत से खदेड़ना शुरू, जाते जाते ये बोले

https://youtu.be/WKmyAuae7bI

 इस अवसर पर श्री ओमप्रकाश जी बूलिया, शिवप्रसाद जी बूलिया, शांतिलाल जी छापरवाल, संदीप जी लुंडर, पवन जी सर्वा एवं सत्यनारायण जी ठाड़ा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए इस घटना की भर्त्सना की तथा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित सभी गणमान्यजन ने भी शहीदों को  श्रद्धाजंलि अर्पित की ।

यह भी देखें : पाकिस्तानियों को भारत से खदेड़ना शुरू, जाते जाते ये बोले

https://youtu.be/WKmyAuae7bI

सभा से पूर्व संस्था द्वारा पक्षियों हेतु परिंडा वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। गर्मी के इस भीषण मौसम में पक्षियों के जल व दाने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, नि:शुल्क परिंडे वितरित किए गए। साथ ही, सभी उपस्थितजनों को परिंडे में नियमित रूप से जल एवं दाना भरने की जिम्मेदारी निभाने की शपथ भी दिलाई गई। जगह जगह पेड़ो व घरों में परिण्डे बांधने एवम वितरण कार्य जारी रहेगा ।



कार्यक्रम के दौरान रामनारायण जी तोलम्बिया, सुरेश कुमार जी छापरवाल, शिवप्रकाश जी बूलिया,लक्ष्मीलाल जी छापरवाल,जितेंद्र जी सर्वा, गोविन्द जी डिडवनिया, रामविलास जी नागर, सत्यप्रकाश जी सर्वा ,सत्यनारायण जी गोठवाल ,ओमप्रकाश जी बुला ,अमित जी बुला ,जसवंत नाईवाल , सुदर्शन जी सर्वा एवम बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं समाजबंधुओं की उपस्थिति रही।

यह भी देखें : पहलगाम हमले पर भागवत बोले | आततायी को मारना भी हमारा धर्म

कार्यक्रम का संचालन शान्तिलाल छापरवाल एवं समन्वय श्री श्यामलाल छापरवाल (अध्यक्ष) एवं संस्था की समस्त कार्यकारिणी द्वारा किया गया। समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Comments