पहलगाम : बड़े आतंकी हमले में मृतकों की संख्या 26 पहुंची

 



पहलगाम। अमरनाथ यात्रा से दो महीने पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को आतंकी हमला हो गया। पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया है, जिसमें करीब पर्यटकों की मौत हो गई है। कर्नाटक, उड़ीसा, गुजरात, राजस्थान आदि राज्यों से कश्मीर वैली घूमने आए थे। इनमें इजरायल और इटली के दो पर्यटक भी हताहत हुए हैं। मृतकों में दो कश्मीरी भी बताए जा रहे हैं।

सुरक्षा बल और चिकित्सा दल मौके पर पहुंच गए हैं और राहत और बचाव कार्य कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देर शाम हवाई मार्ग से श्रीनगर पहुंच गए हैं।

यह भी देखें : देशभर से उठी मांग, पाकिस्तान पर हमला करो

https://youtu.be/H0Bhc_lby-k


आज पहलगाम की बैसरन घाटी में एक पर्यटक रिसॉर्ट के ऊपरी घास के मैदान को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने गोलीबारी की जिसमें ये पर्यटक घायल हुए हैं। माना जा रहा है कि यह एक सुनियोजित अटैक है। बताया जा रहा है कि दो-तीन आतंकियों ने करीब चार-पांच मिनट तक करीब 50 राउंड फायर कर दहशत फैलाई। 

यह भी देखें : अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए कितना होता है खर्चा

 
इस हमले को केंद्र सरकार ने गम्भीरता से लिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। खुद गृह मंत्री शाह ने श्रीनगर पहुंचकर हाई लेवल मीटिंग ली और आतंकियों को जल्द अंजाम तक पहुंचाने के जरूरी निर्देश दिए। इस हमले को अमरनाथ यात्रा से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इनदिनों यात्रा के पंजीकरण जोर शोर से जारी हैं। 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। पहलगाम अमरनाथ यात्रा का बेसकैम्प है।
प्रशासन ने पहले केवल एक पर्यटक की मौत और 12 के घायल होने की पुष्टि की थी। बाद में मृतकों का आंकड़ा 26 होने का खुलासा हुआ है।

Comments