ट्रेन से धक्का देकर बच्ची को गिराया, फिर रेप करके भाग गया नशेड़ी
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली रेलवे स्टेशन पर एक 14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ट्रेन में आरोपी नशेड़ी पीड़िता के साथ ही चढ़ा था, अकेला देखकर आरोपी ने पीड़िता को धक्का देकर ट्रेन से नीचे गिरा दिया था। इसके बाद हैवानियत की थी।
परिवार के साथ पूर्णागिरी से लौट रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ सिटी रेलवे स्टेशन पर दरिंदगी हुई। पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। पुलिस आरोपी दरिंदे को अब तक नहीं खोज पाई है। उधर, एटा की किशोरी के साथ बृहस्पतिवार रात बरेली में दुष्कर्म की घटना का सच दूसरे दिन सामने आया है। ट्रेन के दूसरे कोच में जब किशोरी भटक रही थी तो उसके पीछे चल रहे आरोपी ने गेट पर उसे धक्का देकर गिरा दिया। उसके बाद खुद कूद गया और दुष्कर्म किया।
एटा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी के पिता ने जीआरपी सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह 14 वर्षीय बेटी व छह साल के बेटे और कासगंज के कुछ रिश्तेदारों के साथ पूर्णागिरि देवी का दर्शन करके टनकपुर से रात करीब सात बजे बरेली सिटी स्टेशन पर आ गए थे। यहां से उन्हें बांद्रा टर्मिनल साप्ताहिक ट्रेन से कासगंज जाना था। करीब साढ़े आठ बजे ट्रेन आई तो वह लोग प्लेटफार्म नंबर तीन से उसमें चढ़ गए।
अंदर जाकर पता लगा कि वह स्लीपर व रिजर्व वाले कोच में आ गए हैं। तब वह और उनके रिश्तेदार चलती ट्रेन से उतर गए। लेकिन उनकी बेटी ट्रेन में ही रह गई। वह एक से दूसरे कोच में भटकती रही।
स्टेशन से कुछ दूर ट्रेन बढ़ने पर जब वह पिता व अन्य लोगों को देखने एक कोच से दूसरे में होकर गेट की ओर बढ़ी तो वह व्यक्ति भी उसके पीछे लगा रहा। फिर मढ़ीनाथ पुल के पास आउटर पर उसने उसे धक्का दे दिया। ट्रेन हल्की गति से बढ़ रही थी तो आरोपी भी कूद गया और उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
बेटी को वो लोग प्लेटफार्म पर ही खोजते रहे। थोड़ी देर बाद उनकी बेटी प्लेटफार्म नंबर एक की ओर आती दिखाई दी तो उसके साथ दो पुलिसकर्मी भी थे। वह बहुत घबराई हुई थी और चल नहीं पा रही थी। बेटी ने बताया कि उसके साथ एक व्यक्ति ने गलत काम किया है।
यह भी देखें : मुसलमानों की तरह करोड़ों हिंदुओं को भी सौगात-ए-मोदी देने की मांग उठी
यह भी देखें : मुसलमान भिखारी नहीं हैं... जो उन्हें सौगात-ए-मोदी दे रहे हो
दुष्कर्म की घटना के बाद सक्रिय हुई जीआरपी
परिवार के साथ पूर्णागिरी से लौट रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ सिटी रेलवे स्टेशन पर हुई दरिंदगी के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। जंक्शन से लेकर सिटी रेलवे स्टेशन तक के आउटर से नशेड़ी गायब हो गए हैं। जीआरपी की टीम लगातार गश्ती कर रही है। एटा की किशोरी के साथ बरेली में हुई खौफनाक वारदात के बाद जीआरपी की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी तरह आरोपी नशेड़ी ट्रेन के रिजर्व कोच में चढ़ गया, इससे भी रेलवे की लापरवाही उजागर होती है।

नशेड़ियों में से किसी ने घटना को दिया अंजाम
जीआरपी के लिए आरोपी को पकड़ना चुनौती बना हुआ है। पुलिस का अनुमान है कि मढ़ीनाथ पुल और रेलवे लाइन के बीच बने चबूतरे पर रात भर बैठने वाले नशेड़ियों में से किसी ने इस घटना को अंजाम दिया है। दुष्कर्म की घटना के बाद जीआरपी इस क्षेत्र में लगातार सिविल पुलिस के साथ कांबिंग कर रही है। इसलिए नशेड़ी वहां से फरार हो गए हैं। उधर अंधेरा है, इसलिए लूट जैसी घटनाएं भी होती हैं।

अजमेर में भी हो चुकी वारदात
अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच के सुनसान हिस्से में कुछ समय पहले एक किशोरी के साथ भी ऐसी ही वारदात हो गई। जीआरपी ने बाद में आरोपी को पकड़ लिया और स्टेशन परिसर से संदिग्ध लोगों को खदेड़ने का अभियान भी चलाया लेकिन बाद में फिर हालात पूर्ववत हो गए हैं।

Comments
Post a Comment