लड़कों के न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाली मुन्नी अरेस्ट
बरेली। लोगों को बदनामी का डर दिखाकर वसूली करने वाली हनी ट्रैप गैंग की मुन्नी को बारादरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया। माधुरी गिरोह की यह महिला लोगों को हनीट्रैप कर उनका वीडियो बनाती थी, फिर बदनामी का डर दिखाकर उनसे रुपये वसूलती थी।
यह भी देखें : ईद पर सलमान खान को करोड़ों का घाटा
नवाबगंज निवासी युवक ने बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि शीतल नाम की युवती ने संजय नगर स्थित मकान में बुलाकर कोल्डड्रिंक में नशा दे दिया। उसके बाद उससे सोने के जेवर व नकदी छीन ली थी। उसे निर्वस्त्र कर अश्लील वीडियो बना लिया और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
यह भी देखें : मुसलमान भिखारी नहीं हैं... जो उन्हें सौगात-ए-मोदी दे रहे हो
युवक ने माधुरी, शीतल उर्फ रीना, सत्यवीर आदि के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस पहले माधुरी पाल, शीतल उर्फ रीना, मधु भारती और सत्यवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। विवेचना के दौरान सामने आया था कि हनी ट्रैप गैंग में किला छावनी निवासी मुन्नी भी सक्रिय थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी लेकिन वह फरार हो गई थी। मुखबिर और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने मुन्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह भी देखें : मुसलमानों की तरह करोड़ों हिंदुओं को भी सौगात-ए-मोदी देने की मांग उठी
मुन्नी से पूछताछ की तो उसने बताया कि हनी ट्रैप गिरोह की सरगना माधुरी है। वह उसकी साथी रीना उर्फ शीतल और सत्यवीर के झांसे में आ गई थी और पुरुषों को ब्लैकमेल कर उनसे वसूली करने लगी। जो भी रुपया वसूली में मिलता था, वह सबको बंटता था।
वह किला थाना क्षेत्र में ज्यादा सक्रिय रहती थी। बारादरी थाने के इस मुकदमे में नाम खुलने के बाद मुन्नी दिल्ली में छिपकर रह रही थी। इससे पहले उसने सत्यवीर के साथ मिलकर पीलीभीत के युवक को शिकार बनाया था। उसमें भी सत्यवीर के साथ मुन्नी जेल गई थी। जेल से बाहर आने के बाद दोबारा हनीट्रैप से लोगों को शिकार बनाने लगी। कोर्ट ने मुन्नी को जेल भेज दिया है।



Comments
Post a Comment