होली पार्टी के लिए घर बुलाकर वकील को शराब में पेशाब मिलाकर पिलाया

 




लखनऊ। राजधानी में एक अधिवक्ता को होली पार्टी के लिए घर बुलाकर पीटने और शराब में पेशाब मिलाकर पिलाने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 


मामला पारा थाना क्षेत्र का है। अधिवक्ता के मुताबिक, 18 मार्च को मुवक्किल विनोद कुमार ने घर में होली पार्टी के लिए बुलाया था। कुछ देर बाद देशी शराब के दो डिब्बे लेकर पहुंचा। शराब पीने के लिए कहा। इस उन्होंने कहा कि हमने शराब पीना बंद कर दिया है। विनोद ने कहा, गरीब आदमी के घर कौन खाता-पीता है। इस पर इमोशनल होकर उन्होंने शराब पी ली। 

यह भी देखें : मुसलमानों की तरह करोड़ों हिंदुओं को भी सौगात-ए-मोदी देने की मांग उठी

बातचीत के दौरान विनोद से पूछा कि उन्होंने बिना पूछे उनकी नेमप्लेट अपने दरवाजे पर क्यों लगाई है। इसी बीच आरोपी ने अपने बेटे और पास में रहने वाले इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार को बुला लिया। पहले आरोपियों ने बेलचे से हमला कर उन्हें जमकर पीटा। आरोप है कि शराब में पेशाब करके जबरन पिलाया। उनकी चेन भी लूट ली।

यह भी देखें : मुसलमानों की तरह करोड़ों हिंदुओं को भी सौगात-ए-मोदी देने की मांग उठी

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारम्भिक पड़ताल में मामला आपसी लेनदेन और मकान पर कब्जे का नजर आ रहा है। 

Comments