राणा सांगा पर बयान के बाद सांसद के घर पर करणी सेना का धावा, की तोड़फोड़

 



आगरा। राणा सांगा पर दिए विवादित बयान के बाद आगरा में बुधवार को करणी सेना ने राज्यसभा में बयान देने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर हमला कर दिया। जमकर बवाल किया। घर में तोड़फोड़ कर दी। 

राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना घेराव करने पहुंची थी। यहां पर पहले ही पुलिस तैनात थी। करणी सेना के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आवास के मुख्य द्वार से प्रवेश करने लगे। इस दौरान पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया, तो वे उग्र हो गए। पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान वहां रखीं कुर्सियां फेंकी गईं। डंडों के साथ तोड़फोड़ कर दी गई। हमले में इंस्पेक्टर घायल हो गए।

बड़ी खबर : अमरनाथ यात्रा 2025 के रजिस्ट्रेशन की तारीख का ऐलान


हमले पर सांसद के बेटे पूर्व विधायक रणजीत सुमन ने कहा कि पिछले 7-10 दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर धमकी भरे संदेश और बातें कहीं जा रहीं थीं। दो दिन से घर पर आने की चुनाैती दी जा रही थी। पुलिस प्रशासन को इस मामले की पूरी जानकारी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन लोगों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।

बड़ी खबर : अमरनाथ यात्रा 2025 के रजिस्ट्रेशन की तारीख का ऐलान


पूर्व विधायक ने कहा कि  आज लोग गलत भाषा का प्रयोग करते हुए घर पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन की माैजूदगी में घरों पर हमला किया जा रहा है। दहशत फैलाई जा रही है। हमलावरों ने लाठी-डंडो और तलवारों से हमला बोला। घर में तोड़फोड़ की। इस दाैरान पुलिस माैजूद थी। पुलिस ने आश्वासन दिया था कि कोई घटना नहीं होगी। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।

Comments