सीएम योगी ने राहुल गांधी को बताया 'नमूना', कांग्रेस पर बोला हमला
लखनऊ। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को 'नमूना' बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि वह पार्टी अयोध्या में विवाद को जिंदा रखना चाहती है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, एक भारत को श्रेष्ठ भारत नहीं होना चाहिए? तो आपको उनसे पूछना चाहिए कि वो दशकों तक क्या कर रहे थे? उन्हें अपने दादा, दादी और पिता से पूछना चाहिए था। उन्होंने उस समय ऐसा क्यों नहीं किया? पूरे भारत को मोदी जी का समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस ने ऐसा क्यों नहीं किया? वो हमेशा से अयोध्या विवाद को विवाद ही रहने देना चाहते थे। काशी की संकरी गली में गांधी जी के नाम पर वो सारी जिंदगी राजनीति करते रहे हैं। लेकिन 1916 में गांधी जी ने काशी की संकरी गली पर कड़ी टिप्पणी की थी।
बड़ी खबर : अमरनाथ यात्रा 2025 के रजिस्ट्रेशन की तारीख का ऐलान
सीएम ने आगे कहा, उन्होंने महात्मा गांधी का सपना क्यों पूरा नहीं किया? उनके सपने को पीएम मोदी ने पूरा किया। कांग्रेस ने तीन तलाक को खत्म क्यों नहीं किया? कांग्रेस ने कुंभ को इतने गौरव और दिव्यता के साथ क्यों नहीं प्रचारित किया? कांग्रेस देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का विश्व स्तरीय मॉडल देने में क्यों विफल रही? और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भी हो चुका है। हर किसी को एक नई अयोध्या के दर्शन हो रहे हैं। इसे देखने के लिए हर दिन लाखों लोग आ रहे हैं।
बड़ी खबर : अमरनाथ यात्रा 2025 के रजिस्ट्रेशन की तारीख का ऐलान
मुख्यमंत्री योगी ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को 'भारत तोड़ो अभियान' करार दिया और कहा कि उनकी मंशा से सभी वाकिफ हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "इनका 'भारत जोड़ो' 'भारत तोड़ो अभियान' का हिस्सा है। अगर वे दक्षिण में जाएंगे, तो उत्तर भारत की निंदा करेंगे। उत्तर में आएंगे, तो दक्षिण की निंदा करेंगे। अगर वे भारत के बाहर जाएंगे, तो भारत की निंदा करेंगे। इनके आचरण को देश समझ चुका है। लेकिन भारत की राजनीति में भाजपा के लिए राहुल गांधी जैसे कुछ नमूने जरूर रहने चाहिए जिससे एक रास्ता हमेशा के लिए साफ होता रहे।"
.jpeg)


Comments
Post a Comment