31 मार्च सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल



न्यूज नजर। चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2082, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 09.11 बजे बाद तृतीया तिथि प्रारम्भ, गणगौर पर्व



मेष: आज आपका दिन शुभ रहेगा। किसी जरूरी काम में आपको सफलता मिलेगी। आपकी सकारात्मक सोच आपके जीवन में बड़ा बदलाव लाएगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब रहेंगे। लवमेट के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे।

महाशिवरात्रि पर ताजमहल में हुई शिव पूजा, वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

वृष: आपके लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। आपकी साख बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में भी दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।



मिथुन: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी रचनात्मकता काफी अच्छी रह सकती है। नए व्यापारिक सौदे हो सकते हैं। कुछ नया इंवेस्टमेंट करने से पहले सोच लें। शाम के बाद समय काफी अच्छा रहेगा। उद्योगों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है। आपको जीवन साथी से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको तनाव और नकारात्मक विचारों से बचना होगा।

यह भी देखें : ईद पर सलमान खान को करोड़ों का घाटा

कर्क: आज आपके इनकम में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा। कामों में अच्छा धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन में दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने प्रिय को खुश करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। आप अपने शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहें। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 ताजमहल में चोरी छिपे हुई शिव पूजा, वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

सिंह: आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कोई अधूरा काम जल्द ही पूरा हो जायेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के लिए आपको नये मौके मिलेंगे। छात्रों के लिए करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुलेंगे। परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रेम जीवन में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

यह भी देखें : ईद पर सलमान खान को करोड़ों का घाटा

कन्या: आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। आपको बातचीत में अपने शब्द चयन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अविवाहित लोगों को आज कोई प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आपको कब्ज या एसिडिटी जैसी समस्या परेशान कर सकती है।


तुला:  आज का दिन सामान्य रहेगा। आपका दिन पहले से थोड़ा बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं को आप तलाशेंगे। बच्चों से काम में मदद मिलेगी। बदलते मौसम में खुद का ध्यान रखें। आपको अपने ईगो को अलग रखकर काम करने की आवश्यकता है। संभव है कि कुछ लोगों से आपका विवाद हो जाए।


वृश्चिक: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी काम की नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे।जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। आपको चुनौतियों का सामना करने में कई दोस्त और परिचित लोग मदद कर सकते हैं।


धनु: आज आपमें रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। इसे उचित दिशा में अवश्य लगाएं। उन्नति के प्रयास सपल रहेंगे। कोई पुराना कारोबार लाभ देगा। रोजगार में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं।


मकर: आज आपका दिन सामान्य बना रहेगा। आज का दिन किसी यात्रा पर जाने के लिए बेहतर रहेगा। आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। परिवार में भी खुशियां आएंगी। प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में प्रियतम का पूरा सहयोग मिलेगा।

ताजमहल में चोरी छिपे हुई शिव पूजा, वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

कुंभ: आज का दिन शानदार रहेगा। आज आप जो काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आज का दिन कार्य क्षेत्र में जबरदस्त सफलता लेकर आएगा। किसी बात पर आपको जमकर सराहना मिलेगी और आप के पद में वृद्धि होगी। विदेश में नौकरी का अच्छा ऑफर मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। मित्र व संबंधियों से लाभ होगा।


मीन: आज आर्थिक लाभ के संकेत भी हैं। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा होगा। आज आपको कई लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद होगी। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। कोई दोस्त आपके काम में मदद करेगा।

Comments