पत्नी के साथ सरेआम अश्लील हरकतें करने लगा दरोगा, वीडियो हो गया वायरल
कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज में शराब के नशे में धुत एक दरोगा खुलेआम पत्नी के साथ अश्लील हरकत करता हुआ नजर आया। पुलिस लाइन में तैनात दरोगा का वीडियो राहगीरों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला एसपी तक पहुंचा तो उन्होंने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच शुरू कर दी है।
पुलिस लाइन में तैनात दारोगा की एक माह पहले शादी हुई है। वह मंगलवार की शाम पुलिस लाइन के पास यात्री शेड में नशे में धुत होकर घूम रहा था। साथ में उनकी पत्नी भी थी। इसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी जब एसपी को हुई तो उन्होंने दारोगा काे निलंबित कर दिया।




Comments
Post a Comment