शादी के बाद पता चला दूल्हा है मुसलमान, पत्नी को देने लगा यातनाएं

 





मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने भोजपुर के पीपलसाना निवासी इकरार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि आरोपी ने राज बनकर उससे शादी की और फिर तरह-तरह की यातनाएं दीं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भोजपुर के पीपलसाना निवासी इकरार ने उससे दोस्ती कर ली थी।

आरोपी ने खुद को हिंदू बताते हुए अपना नाम राज बताया और 28 फरवरी 2022 को हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। शादी के दो साल बाद उसे पता चला कि राज का असली नाम इकरार है और वह मुस्लिम है। पीड़िता ने इसकी शिकायत की तो आरोपी उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।




पीड़िता का आरोप है कि उसने तीन बार गर्भपात भी करा दिया। साथ ही मारपीट की। साथ ही मायके से पांच लाख रुपये लाने की मांग शुरू कर दी।

बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। राज उर्फ इकरार, उसकी पहली पत्नी अफसाना, इसरार, राजा उसे लगातार धमकियां दे रहे हैं।

पीड़िता का कहना है कि अब आरोपी समझौता करने का दबाव बना रहे हैं और उसके बदले में एक लाख रुपये और पीपलसाना में 100 गज का प्लाॅट देने को कह रहे हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इधर, पति ने महिला दिया तीन तलाक

 कटघर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने और ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी दस माह पहले हुई थी।

पति और ससुराल वाले दहेज में कार, प्लाॅट और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया। आरोप है कि ननदोई ने उसके साथ छेड़खनी की। विरोध करने पर पति, सास, ससुर, जेठ, देवर, ननद, ननदोई ने मिलकर मारपीट कर घर से निकाल दिया।

आरोप है कि जान से मारने की भी कोशिश की। पति ने तीन तलाक दे दिया। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

Comments