भोपाल। ईडी ने जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें करीब 73 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली है। कंपनी पर छापेमारी के बाद कंपनी के संचालक किशन मोदी की 31 वर्षीय पत्नी पायल मोदी ने जहर खा लिया। गुरुवार रात उनको गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
सुसाइड नोट में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जिक्र
पायल मोदी का कथित सुसाइड नोट भी सामने आया है। जिसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उनके पांच अन्य साथियों के नाम का जिक्र किया है।
इनमें चन्द्र प्रकाश पाण्डे, वेद प्रकाश पाण्डे, सुनील त्रिपाठी, भगवान सिंह मेवाड़ा और हितेष पंजााबी के नाम शामिल हैं।
नोट के अनुसार चंद्र प्रकाश पाण्डे और चिराग पासवान आपस में जीजा-साले हैं।
वेद प्रकाश पाण्डे और चंद्र प्रकाश आपस में सगे भाई हैं। नोट में आरोप लगाया गया है कि उक्त सभी लोग चिराग पासवान की पॉलिटिकल पावर का इस्तेमाल कर मोदी की कंपनियों पर CGST, FFSI, EOW, ED के छापे डलवा रहे हैं।
Comments
Post a Comment