28 जनवरी मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

    


न्यूज नजर। माघ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2081, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 07.35 बजे बाद अमावस्या तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि : आज योजनाबद्ध होकर कार्य करें तो काम अवश्य निपटेंगे। संपत्ति संबंधी मामलों में परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज आपके विचारों में अस्थिरता होने से कुछ मानसिक उलझनें हो सकती हैं। मित्रों से मुलाकात आपके लिए लाभकारी होगी।

वृषभ राशि : आज रोजगार में सफलता मिलेगी, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोमांस के मामले में दिन अच्छा है, दूसरों को बिन मांगी सलाह न दें। मन में नए विचार आ सकते हैं, नए मित्र बन सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास न करें। घर-परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि : धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। अचानक लाभ होने से मन प्रश्न होगा। मित्रों की राय को अनसुना न करें। संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। आज आपके कार्यक्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है।

कर्क राशि : आज का पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। सांसारिक चीजों के प्रति लगाव बढ़ेगा, पार्टनर को पूरा समय देंगे। मेहमानों के आने से घर में व्यस्तता का माहौल रहेगा, व्यक्तिगत कार्य अधूरे रहेंगे। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें।

सिंह राशि : सहकर्मियों का सहयोग मिलने से निर्विघ्न कार्य संपन्न होंगे, व्यक्तिगत जान पहचान से लाभ होगा। बुरे लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। मन में थोड़ी अशांति रह सकती है। तेजी से बदलते विचारों के कारण निर्णय लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर उलझन में पड़ सकते हैं।

कन्या राशि : आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी, आकस्मिक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, कोशिश करने से रुके हुए काम का भी विकास होगा। आज आप तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला राशि : आज आप भविष्य को देखते हुए कुछ ऐसे काम करें जिससे आपको समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। वैसे तो, ऐसा समय अभी नजदीक नहीं है फिर भी थोड़ा-थोड़ा करने से आगे चलकर सुरक्षा निश्चित होगी। आज आप पूरे दिन व्यस्त रहेंगे, किसी परिचित से मिलने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि : दूसरों को समझने के लिए दिन बहुत अ’छा है। जिस कार्यक्षेत्र से आप जुड़े हैं वहां ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है। आज आपका दिन सुकून भरा रहेगा, मनोरंजन व ज्ञानार्जन क्षेत्र में समय व्यतीत होगा। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

धनु राशि : आज के दिन आपको सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। हालांकि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। दाम्पत्य जीवन में सुखी रहेगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें।

मकर राशि : दिन की शुरुआत में आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज व्यावसायिक मामलों में लाभ हो सकता है, प्रेम संबंधों को गंभीरता से हल करेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क होगा। निजी व्यवसाय की प्रगति हेतु रणनीति बनाएंगे, धन लाभ के योग हैं। परिवार में मनमुटाव का वातावरण रहेगा।

कुम्भ राशि : आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं, अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। ज्यादा पाने की कोशिश में है उसे भी गंवाने से बचें, व्यय अत्यधिक हो सकता है। परिजनों संग समय गुजारने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह पर चलें, इससे काम में आसानी होगी।

मीन राशि : स्वास्थ्य आज नरम रहेगा योजनाओं की पूर्ति में देरी हो सकती है। अचानक से धन लाभ होने के योग है जिससे धन की तंगी दूर होगी। पारिवारिक सदस्य भी सहयोग व समर्थ देंगे। बुरे लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। परिवार वालों की मांगों को पूरा करने में पूरा दिन और धन खर्च होगा।


Comments