लड़की ने सड़क पर किया डांस, लगा जाम, रील के लड़के ने पहनी साड़ी

 


बरेली। सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए युवाओं में रील बनाने का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। रील बनाने के चक्कर में युवा सड़क पर अपनी जान तो जोखिम में डाल ही रहे हैं, दूसरों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। बरेली से ऐसे ही मामले सामने आ रहे हैं।

कैंट इलाके में लड़की ने बीच सड़क पर डांस करते हुए रील बनाई, जिससे यातायात बाधित हुआ। वहीं इज्जतनगर में युवक ने साड़ी पहन आदिनाथ चौक पर वीडियो बनाया।


कैंट क्षेत्र में एक लड़की ने बीच सड़क पर डांस करते हुए रील बनाई, जिससे यातायात बाधित हुआ। लड़की की वजह से कुछ देर के लिए सड़क पर दोनों तरफ वाहन रुक गए। जाम लग गया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद एक्स पर शिकायत कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई। 

नर बन गया मादा



इज्जतनगर थाना क्षेत्र के आदिनाथ चौक पर एक युवक ने फेमस होने के लिए हद पार कर दी। उसने साड़ी पहनकर आदिनाथ चौक पर डांस करते हुए रील बनाई। विशाल सागर नामक युवक ने रील बनाई है। युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

इधर, पिस्तौल लेकर बाइक पर निकला, पुलिस ने ढूंढकर पकड़ा



राजस्थान के अजमेर में एक युवक बुलेट बाइक पर बैठकर हाथ में एयरगन लहराते हुए निकला ताकि लोग उसे बदमाश समझकर उससे डरने लगे। उसकी इस हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। 
पुलिस ने सोनीजी की नसियां के पास रहने वाले आरोपी युवक कुणाल सांखला को अरेस्ट कर लिया।


Comments