राज्यपाल ओम माथुर का जन्मदिन मनाने राजस्थान से सिक्किम पहुंचे समर्थक
गंगटोक। सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव एवं जयपुर जिले की चोमू तहसील के अशोक विहार निवासी प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने राजस्थान के अलवर से आये वन मंत्री राजस्थान सरकार, संजय शर्मा, धर्मनारायण जोशी पूर्व विधायक, रामहेत यादव, पूर्व विधायक, राजेश गुर्जर जिला अध्यक्ष भाजपा जयपुर, सत्यनारायण चौधरी पूर्व जिला प्रमुख, प्रेम सिंह बनवासा, अजय तिवाड़ी ( पारीक), जिला उपाध्यक्ष, जयपुर की चोमू तहसील से आये सिक्किम प्रदेश के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के निजी सचिव विजय शर्मा एवं उनके साथ राजस्थान के विभिन्न जिलों से बीजेपी के अनेक पदाधिकारी, शिक्षाविद्, पॉलिटिशियन, वरिष्ठजन का गंगटोक में आने पर खादा पहनाकर, पुष्प एवं सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का पेन देकर हेलीपेड पर स्वागत किया।



Comments
Post a Comment