ट्रेन हादसे की खबर लगते ही दौड़ी एम्बुलेंस और गाड़ियां
अजमेर। रेलवे सुरक्षा बल अजमेर के जवानों में शनिवार को उस वक्त हड़कम्प मच गया जब ट्रेन हादसे की खबर लगी। सभी संसाधन लेकर टीमें दौड़ पड़ीं।
दरअसल, आरपीएफ की ओर से शनिवार को मॉकटेल मॉक ड्रिल किया। इस दौरान सुबह 10:30 बजे आफ कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई कि कैरिज कारखाना संभल फाटक पर एक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें ट्रेन में सवार यात्री घायल हुए हैं।
सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल का स्टाफ हरकत में आ गया। आरपीएफ निरीक्षक राजेन्द्र चौधरी सहित अन्य आरपीएफ अधिकारी और जवान आवश्यक सामग्री, फायर एक्सटिंग्यूशर, जैकेट, रस्से , लाठी, स्ट्रेचर, ड्रैगन लाइट लाउड हेलर आदि लेकर घटना स्थल पर पहुंचे।
यह भी देखें : तारागढ़ किले पर ऊंट-घोड़ों की टापों तले कुचला जा रहा है कानून
यहां आरपीएफ स्टाफ को बताया गया कि मॉक ड्रिल है। इसके बाद मॉक ड्रिल में स्ट्रेचर पर एक व्यक्ति को लेटा कर तुरंत प्रभाव से एंबुलेंस गाड़ी में ले जाने और घटनास्थल को रस्सी से घेराबंदी कर घटना स्थल को कवर करने, यात्रियों के सामान को सुरक्षित रखने,यात्रियों की लिस्ट तैयार करने एवं घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की प्रैक्टिस कराई गई। मॉक ड्रिल 2 घंटे चली।
यह भी देखें : तारागढ़ किले पर ऊंट-घोड़ों की टापों तले कुचला जा रहा है कानून



Comments
Post a Comment