होटल मालिक ने बीवी और पार्टनर को रूम में पकड़ा, वीडियो में झलका दर्द

 


बरेली। नामी होटल के मालिक ने अपने पार्टनर और अपनी पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाकर वीडियो वायरल किया है। इसमें उसने अफसोस जताया है कि वह अपने भाई जैसे पार्टनर पर बहुत भरोसा करता था, लेकिन वह उसकी पत्नी का आशिक निकला। 


उसे बेडरूम में पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो भरोसा उठ गया। उसके बाद दो बार और वह इन लोगों को साथ देख चुका है। इन लोगों की चैटिंग और वीडियो भी उसके पास हैं। ये लोग जब रूम में पकड़ गए थे तो इन्होंने माफी मांगी थी। माफीनामा के वीडियो भी हैं। 

पार्टनर अपनी पत्नी की हत्या कर सकता है'

होटल कारोबारी ने कहा कि छह महीने से पार्टनर और पत्नी को समझा रहा था कि ऐसा न करो। यह सही नहीं है, लेकिन दोनों नहीं माने। मुझे मारा-पीटा गया। मेरा फोन छीनकर चैटिंग डिलीट कर दी। वीडियो में आगे कहा है कि उसकी पत्नी और पार्टनर दोस्त विदेश भागने की योजना बना रहे हैं। 


पार्टनर की पत्नी को भी उसके रिश्ते में जानकारी है, लेकिन वह डरती हैं। उनके मां-बाप नहीं हैं। ये लोग उनकी हत्या करा सकते हैं। होटल कारोबारी ने अपने साथ भी अनहोनी हो सकती है। 

शहर में चर्चा का विषय बना हाई प्रोफाइल मामला 
होटल कारोबारी ने वीडियो में जिक्र किया है कि जब उसने पत्नी से नाराजगी जताई तो पत्नी ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। शिकायत पर ससुराल वालों ने भी उसी की पिटाई की और अपनी बेटी को बुला ले गए। शहर के कई प्रतिष्ठित लोग उसकी पंचायत करा चुके हैं, पर नतीजा नहीं निकला। अब उसके पास पुलिस में जाने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है। आरोप लगाया कि पार्टनर और पत्नी शादी करने की योजना बना रहे हैं। होटल कारोबारी अपनी जान देने की बात भी करता है। हाई प्रोफाइल मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी देखें : सांप बिच्छू से रक्षा करने वाले लोकदेवता हैं बाबा अजयपाल

Comments