नामदेव छीपा समाजबंधुओं का मेला कल से बारसा धाम में


भगवान जगमोहन का जगराता 11 व 12 दिसम्बर को

देशभर से लोग शामिल होंगे

न्यूज नजर डॉट कॉम
अजमेर। राजस्थान में पाली जिले के मारवाड़ तहसील में स्थित नामदेव छीपा समाज के पवित्र स्थल बरसा धाम में भगवान जगमोहन का जगराता इस साल मोक्षदा एकादशी पर 11 व 12 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा।
 
बारसा धाम को नामदेव छीपा समाज का मिनी पंढरपुर भी माना जाता है। यह संत नामदेव जी की चमत्कार स्थली है। हर साल यहां मोक्षदा एकादशी पर नामदेव छीपा समाज का दो दिन से मेला भरता है। बारसा धाम मारवाड़ जंक्शन के निकट स्थित है।

महाशिवरात्रि पर ताजमहल में हुई शिव पूजा, वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
 
यह होंगे कार्यक्रम 

बरसा मंदिर के पुजारी श्याम लाल जी महाराज ने बताया कि आयोजन के पहले दिन 11 दिसंबर को शाम 5:00 बजे से रात 8:00 बजे तक भोजन प्रसादी होगी। मंच कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7:00 बजे से होगा। इसमें प्रमुख रूप से संतों एवं मुख्य अतिथियों का स्वागत, चढ़ावा, बोलियां एवं भजन संध्या कार्यक्रम होगा। भजन संध्या में सोहनलाल पायक, दीलू राजा, हंसमुख परमार, महेंद्र भाटी, मुकेश चौहान, पिंटू सोलंकी, व अशोक सोलंकी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

 अगले दिन 12 दिसंबर को सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक अल्पाहार व दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक महाप्रसादी होगी।

इन सन्तों का मिलेगा सान्निध्य

 कार्यक्रम में श्री नामदेव महाराज भक्ति संप्रदाय संघ पंढरपुर पुणे के अध्यक्ष रामकृष्ण जगन्नाथ बगाड़े जी महाराज, बड़ा रामद्वारा खेड़ापा केरिया दरवाजा पाली के सुरजन दास जी महाराज, दादू दयाल आश्रम रघुनाथपुर पुष्कर के संत कालू दास जी महाराज आदि संतों का सानिध्य मिलेगा।

महाशिवरात्रि पर ताजमहल में हुई शिव पूजा, वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

ये होंगे अतिथि

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेन्नई के समाजसेवी गोपाल कृष्ण नैनीवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि खारची विधायक केसाराम चौधरी, पाली विधायक भीमराज भाटी तथा सुमेरपुर के समाजसेवी मोहनलाल गहलोत होंगे।



 यह है मान्यता 

संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज उत्तर भारत की यात्रा के समय काशी से कोलायत बीकानेर होते हुए जब मारवाड़ क्षेत्र में पधारे थे तब खारची वर्तमान मारवाड़ जंक्शन के निकट गांव बारसा में काफी दिनों तक रुके थे।
यहां लगभग 2025 वर्ष पुराना कृष्ण मंदिर है जिसे यहां के लोग जगमोहन जी का मंदिर कहते हैं। इस गांव क्षेत्र के लोग पिछले 732 वर्षों से कहते आ रहे हैं यहां प्रभु जगमोहन जी ने अपने परम भक्त संत नामदेव जी के लिए पूरे मंदिर को ही पूर्व दिशा से पश्चिम दिशा की ओर घुमा दिया था। साथ ही उन्होंने अपने परम भक्त नामदेव जी को अपने समकक्ष बैठाया एवं पुजवाया, जो निरंतर जारी है और रहेगा।
 भगवान श्री जगमोहन जी की मूर्ति की पुनर्स्थापना 12 मई 2014 को की गई। ऐसी पावन भूमि को नमन करने के लिए हर साल दूरदराज से नामदेव छीपा समाज के लोग इस मेले में आते हैं। 

निःशुल्क जीप सुविधा

 मारवाड़ जंक्शन स्टेशन पर उतरने वाले भक्तों के लिए संस्था की ओर से निःशुल्क जीप सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए महेंद्र चौहान से उनके मोबाइल नंबर 9414916592 तथा कृष्ण गोपाल पाटनेचा से उनके मोबाइल नंबर 9887082301 पर संपर्क किया जा सकता है।
 

Comments

Post a Comment