मोदीजी आ रहे हैं.. लाखों लीटर पेट्रोल डीजल रिजर्व रखो
पेट्रोल पम्प संचालकों को मिले आदेश सन्तोष खाचरियावास 9461594230 जयपुर। लो, आखिरकार पेट्रोल पंप संचालकों को सरकारी फरमान तामील हो गया। उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आमसभा के मद्देनजर हजारों कार्यकर्ताओं की गाड़ियों के लिए लाखों पेट्रोल डीजल रिजर्व रखने की हिदायत दी गई है। मोदी एक बार फिर राजस्थान आ रहे हैं। 28 फरवरी को वह अजमेर की कायड़ विश्राम स्थली में आमसभा को सम्बोधित करेंगे। लोकसभा-विधानसभा चुनावों की तर्ज पर प्रधानमंत्री रैली के लिए इस बार भी जिला प्रशासन वाहनों में पेट्रोल डीजल मुफ्त भरने के लिए कूपन जारी करेगा। ये कूपन कार्यकर्ताओं में वितरित किए जाएंगे। उनके शहर की अजमेर से दूरी और वाहन बस है या कोई अन्य, इस आधार पर पेट्रोल डीजल के कूपन दिल खोलकर दिए जाएंगे। 400 बसों और हजारों अन्य वाहनों के हिसाब से हजारों लीटर तेल के कूपन बंटेंगे। ये कूपन देकर बदले में कार्यकर्ता राज्य में कहीं भी किसी भी पेट्रोल पंप से फ्री में तेल भरवा सकेंगे। यह है चिंता पूरे राजस्थान के पेट्रोल पंप संचालकों की चिंता यह है कि एक बार उनका पैसा उधारी में फंसेगा...
%20(4).jpeg)

.jpeg)



.jpeg)


.jpeg)